फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The district will become an energy hub, maximum investment of Rs 15101 crore will be made in solar energy.

Lalitpur News: ऊर्जांचल बनेगा जिला, सर्वाधिक 15101 करोड़ का सौर ऊर्जा में होगा निवेश

Tue, 20 Feb 2024 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
The district will become an energy hub, maximum investment of Rs 15101 crore will be made in solar energy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में 15,707 करोड़ के निवेश में सर्वाधिक 15101 करोड़ सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आया है। बाकी अन्य उद्योगों के लिए करीब 600 कराेड़ रुपये का निवेश मिला है। लघु एवं सूक्ष्म उद्योग में एक अरब 44 करोड़ रुपये का निवेश आया है। राजघाट रोड पर एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में अब तक 15707 करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर आ चुका है। ये सभी इकाइयां अब उत्पादन की ओर अग्रसर हैं, लगभग छह हजार से अधिक का रोजगार सृजित होगा। 17 इकाइयों ने 10 करोड़ से अधिक का निवेश किया है, उन्हें लखनऊ में आमंत्रित किया गया है। यहां टूस्को लिमिटेड को तालबेहट क्षेत्र में 600 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए लगभग 1400 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध कराई गई है। अन्य सौर ऊर्जा उत्पादन में सन सौर्य ऊर्जा लिमिटेड, नोयडा की 10 मेगावाट की इकाई ग्राम खड़ोबरा में 52 एकड़ भूमि पर स्थापित हो चुकी है, अब तक 80 करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश किया जा चुका है।
विज्ञापन

खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में भी 43 करोड़ से अधिक की पूंजी निवेश किया जा चुका है। बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रथम रोलर फ्लोर मिल की स्थापना के साथ दाल उत्पादन टोस्ट (रस्क), मूंगफली दाने का उत्पादन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश को निवेश के डेस्टिनेशन के रूप में देखा जाने लगा है। इसके पीछे मुख्य कारण सरकार की नीतियां हैं। इसी कारण निवेशकों को यह विश्वास हुआ है कि यहां इकाइयां स्थापित करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरौनी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें उद्योगों की स्थापना हेतु पर्याप्त संसाधन एवं अनुकूल वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय, पीडीडीआरडीए एके सिंह, सीएमओ डॉ इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
-------------
इन क्षेत्रों में आया निवेश
उद्योगों का प्रकार - प्रस्ताव की संख्या - निवेश की धनराशि करोड़ में
सौर ऊर्जा - 5 - 15101.5
यूपीसीडा - 01 - 250
खनिज - 01 - 250
सूक्ष्म एवं लघु उद्योग- 20 - 144.66
सहकारिता क्षेत्र में - 01 - 48
उद्यान क्षेत्र में - 09 - 43
हस्तकरघा - 05 - 26
उच्च शिक्षा - 01 - 05
पर्यटन विकास - 04 - 21
स्वास्थ्य सेवा - 01 - 05
तकनीकि शिक्षा - 01 - 05
मेडिकल शिक्षा - 02 - 09
बकरी व सूकर पालन- 09 - 09
मछली दाना - 01 - 01
दुग्ध उत्पादन - 02 - 8.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed