फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The DIOS inspected the government girls' hostel in Jakhaura.

Lalitpur News: डीआईओएस ने किया जखौरा के राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण

Tue, 23 Dec 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The DIOS inspected the government girls' hostel in Jakhaura.
- छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश और राजकीय हाईस्कूल दैलवारा की प्रधानाचार्या गीता सोनी ने रविवार को जखौरा स्थित राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। छात्रावास की वार्डन रामकुमारी राजपूत ने प्राथमिक उपचार कक्ष, उपलब्ध दवाइयों, बीपी मापने की मशीन, एक्सरसाइज साइकिल एवं गैस गीजर सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं के कक्ष, मनोरंजन कक्ष एवं रसोईघर का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार, शिक्षक देवी प्रसाद यादव, लिपिक संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed