फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The department will verify the students shown as dead on the U-Dias portal

Lalitpur News: यू-डायस पोर्टल पर मृत दिखाए जाने वाले छात्रों का विभाग कराएगा सत्यापन

Tue, 13 May 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The department will verify the students shown as dead on the U-Dias portal
बीआरसी केंद्रों पर छात्रों के मृतक संबंधी प्रमाण पत्र कराए जाएंगे जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विद्यालयों में यू डायस पोर्टल पर विद्यालय के ऐसे छात्रों जिनको मृत दिखाकर डिलीट किया गया है, अब ऐसे सभी छात्र-छात्राओं के मृतक होने का सत्यापन शिक्षा विभाग कराएगा। इसके लिए ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर मृत दर्शाए गए छात्रों के मृतक संबंधी प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
जनपद में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की पूरी जानकारी यू-डायस पोर्टल पर अपलोड रहती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के विवरण को अपडेट करते रहते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का डेटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड और अपडेट करने की कार्रवाई की गई। इसमें से ऐसे छात्र जिनकी मौत हो गई है उनको मृतक बताते हुए उनका डेटा पोर्टल से डिलीट कर दिया गया था। इसे देखते हुए अब बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे छात्रों के मृतक होने का सत्यापन कराएगा, जिसमें विभाग ने शिक्षकों से इन छात्रों के मृतक होने के संबंध में प्रमाण पत्र मांगे हैं। इन प्रमाण पत्रों को सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जमा कराया जाएगा। जिसके बाद इन प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डेटा डिलीट में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को यू डायस पोर्टल पर मृत दिखाकर डिलीट किए गए ऐसे छात्रों के मृतक संबंधी प्रमाण पत्र बीआरसी केंद्र पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके बाद छात्र-छात्राओं का सत्यापन विभाग द्वारा कराया जाएगा।
-रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed