फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The deceased has not been identified even after a week

Lalitpur News: एक हफ्ते बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं

Mon, 15 Jul 2024 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
The deceased has not been identified even after a week
ललितपुर। नौ जुलाई को जुगपुरा में तलैया में मृत मिले युवक की हत्या का कारण और आरोपियों पता करना तो दूर पुलिस अब तक उसकी शिनाख्त तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जुगपुरा में स्थित एक तलैया के पानी में नौ जुलाई को 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। शव पुराना होने से सड़ने की कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। लेकिन शव मिले करीब एक सप्ताह बीत चुका है और पुलिस की जांच घटनास्थल का निरीक्षण करने और नक्शा बनाने तक सिमट कर रह गई है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी इस मामले का जल्द से जल्द पटाक्षेप करने की बात कहते हुए हत्यारोपियों को पकड़ने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed