फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The debt of brave sons can never be repaid: Minister of State

वीर सपूतों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता : राज्यमंत्री

Fri, 28 Feb 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The debt of brave sons can never be repaid: Minister of State

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर आजाद जन सेवा समिति के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस पर कार्यक्रमों का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया।

ग्राम कुम्हेडी में अमर शहीद मां भारती के सपूत चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस के तहत स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली जिसमें बच्चे देश भक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत ने फीता काटकर एवं शहीद के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज वह खास दिन है जब मातृभूमि के लिए चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 27 फरवरी 1931 में इलाहाबाद के एल्फेड पार्क में अंग्रेजों का अकेले सामना करने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने खुद को गोली मार ली थी, उनका बलिदान सर्वोच्च है। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष अनुपम चौबे, सोनू चौबे, टीटू पटेरिया, चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम दीपक विश्वकर्मा, द्वितीय आयुषी निरंजन व तीसरे स्थान पर यश कुमार को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के प्रमुख दिनेश विदुआ ने बताया कि शुक्रवार को भजन सम्राट रामकिशोर मुखिया अपनी प्रस्तुति देंगे। संजय रावत नीरज चतुर्वेदी, समिति अध्यक्ष प्रमोद, शिवचरण निरंजन, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed