फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The dead body of the young man was killed and thrown on the railway track

Lalitpur News: युवक की हत्याकर शव रेल पटरी पर फेंका

Sun, 11 Jun 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was killed and thrown on the railway track
ललितपुर/पाली। बंधक बनाकर रुपये छीन लेने और जान से मारकर रेल पटरियों पर फेंक देने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत ग्राम उमरिया निवासी ग्यासी ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते साल 9 अक्तूबर को पुत्र हाकिम बाइक से ग्राम निवउवा एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। यहां से लौटते समय हाईवे पर सजनाम तिराहा के पास रात्रि करीब 8 बजे उसकी बाइक की टक्कर से पर्वत सिंह पुत्र लक्ष्मन सिंह निवासी ग्राम जखौरा की बाइक से हो गई थी। आरोप लगाया कि पर्वत सिंह के पुत्र व अन्य लोग आकर उसकी बाइक व मोबाइल सहित जेब में रखे 8 हजार रुपये छीनकर उसे बंधक बना लिया। 10 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी दयाबाई के साथ सुबह करीब 8 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर्वत सिंह के पुत्र अमर सिंह, चरन सिंह, कुंवर सिंह व दो-तीन अज्ञात लोग मिले। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए 50 हजार रुपये लेकर आने तक उसका पुत्र हाकिम उनके कब्जे में रहने की बात कही। 11 अक्तूबर को उसके पुत्र रतीराम ने मोबाइल पर समाचार के माध्यम से अज्ञात लाश पोस्टमार्टम हाउस में देखी। शर्ट के आधार पर उसकी शिनाख्त हाकिम के रूप में की। इस दौरान जानकारी हुई कि उसके पुत्र हाकिम सिंह का शव बी केबिन के पास रेल पटरियों पर दो टुकड़ों में पाया गया है। पत्र में ग्यासी ने अमर सिंह, चारन सिंह, कुंवर सिंह पर उसके पुत्र हाकिम की हत्या कर शव को रेल पटरियों पर फेंकने की आशंका जताई। घटना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed