{"_id":"6877f2a31cc77180890955f4","slug":"the-dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-her-maternal-home-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-139180-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
ललितपुर। मायके में रह रही विवाहिता ने बुधवार सुबह कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन ने मृतका के पास सुसाइड नोट मिलने और ससुरालीजनों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी इमरान के मुताबिक उसकी फुफेरी बहन साबरीन (22) की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी युवक से हुई थी। कुछ माह से साबरीन बीमार चल रही थी। उसके पिता कलीम उसे अपने साथ घर ले आए। चार माह से साबरीन मायके में थी। बुधवार सुबह घर के सभी लोग काम पर चले गए थे। साबरीन व उसकी मां घर पर थी। इसी दौरान साबरीन की चाची निशा आई और कमरे में गई तो यहां साबरीन दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग आए और साबरीन को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इमरान ने बताया कि साबरीन के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण लिखा है। सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन ने अभी शिकायती पत्र नहीं दिया है।