फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The dam safety team inspected the geographical location of the Kachnaunda and Bhavni dams.

Lalitpur News: कचनौंदा और भावनी बांध की भौगोलिक स्थिति को डैम सेफ्टी टीम देखा

Wed, 19 Aug 2026 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The dam safety team inspected the geographical location of the Kachnaunda and Bhavni dams.
ललितपुर। शासन से आई डैम सेफ्टी टीम ने जनपद आकर कचनौंदा और भावनी बांध की भौगोलिक स्थिति को देखा। टीम ने बांधों की भंडारण क्षमता, गहराई, पानी की आवक, बांधों का कैचमेट एरिया, गेटों की कार्यप्रणाली, रिसाव की स्थिति सहित सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को जांचा। सात सदस्यीय टीम दोनों बांधों में पाई गई कमियों और सुधार की जांच रिपोर्ट सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी।
विज्ञापन

जनपद में चौदह बांध परियोजनाएं हैं। बांधों की सुरक्षा के लिए डैम सेफ्टी टीम शासन की ओर से बनाई गई है। यह टीम बांधों का निरीक्षण कर उनमें कमियों और सुधार होने के कार्य को देखती है। डैम सेफ्टी टीम अपनी रिपोर्ट को सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों कोे प्रेषित करती है। करीब दो दिन पूर्व डैम सेफ्टी टीम ने जिले के कचनौंदा और भावनी बांध का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सात सदस्यीय टीम ने दोनों बांधों में भंडारित होने वाले पानी की क्षमता और इनके जलस्तर सहित गहराई की जांच की। साथ में मानसून सीजन में बांधों में आने वाले पानी के स्रोतों के बारे में गहनता से जांच की। बांधों के भराव क्षेत्र की सीमा के अलावा कैचमेट एरिया के बारे में जानकारी ली। बांध की संरचनात्मक स्थिति, गेटों के खुलने व बंद करने के तरीकों के साथ रिसाव की स्थित और सुरक्षा संबंधी उपायों का बारीकी से परीक्षण किया। टीम ने बांधों की भौगोलिक स्थिति को देखा। इसके साथ बांधों के डाउन स्ट्रीम में पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम अजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम बांधों में मिली कमियों और उसमें होने वाले सुधार सहित अन्य बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रेषित करेगी। इसके बाद टीमों द्वारा बताए गए सुधार कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed