फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The crop is scorching due to rising temperature, farmers started to fear

Lalitpur News: बढ़ते तापमान से झुलस रही फसल, किसानाें को सताने लगा डर

Fri, 24 Feb 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The crop is scorching due to rising temperature, farmers started to fear
ललितपुर। फरवरी माह में ही पड़ रही अप्रैल जैसी गर्मी से फसलें समय से पहले पक रहीं हैं। गेहूं और जौ की फसल खराब होने लगी है। वहीं सब्जियों के फूल झड़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है किसान फसलों की नियमित रूप से सिंचाई करते रहें। किसानों का कहना है कि फसल का दाना कमजोर होने लगा है। इससे पैदावार पर असर पड़ेगा। जनपद में 1.53 लाख हेक्टेयर में गेहूं, 7084 में जौ और 16030 हेक्टेयर में चना और 22991 में मसूर की फसल की बुवाई की गई है। दो सप्ताह पहले तक किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

लेकिन अब मौसम ने किसानों की उम्मीदें तोड़ दी हैं। इन दिनों तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। दिन में तेज धूप पड़ रही है। इससे फसलें सूखने लगीं हैं। जिन फसलों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। वह पीली पड़ने लगी है। धूप का सिलसिला यही रहा तो फसल का दाना कमजोर हो जाएगा। साथ ही चमक नहीं रहेगी। इससे पैदावार पर प्रभावित होने के साथ ही किसानों को सही दाम नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान से फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। फसलों के दाने कमजोर हो जाएंगे और पैदावार प्रभावित हो जाएगी।
- विंद्रावन

फसलों की सिंचाई के लिए समुचित मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे फसलों को बचाने में दिक्कत हो रही है।
- गंगाराम

तेज धूप से फसलें प्रभावित होने लगीं है। अब फसलों का दाना कमजोर हो जाएगा। साथ ही चमक जाने से सही मूल्य नहीं मिल पाएगा।
- बाबूलाल प्रजापति

फसलें समय से पहले ही पकने लगीं हैं। इससे पैदावार प्रभावित हो जाएगी। अब फिर से आर्थिक समस्याओं का खतरा बढ़ने लगा है।
- गोलू रैकवार

वर्तमान में तापमान अधिक हो गया है। ऐसे में पड़ रही धूप से फसलों को बचाव के लिए किसान नियमित रूप से फसल की सिंचाई करें।
- दिनेश तिवारी, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed