{"_id":"68fd1dabb89d91590509c06a","slug":"the-cooks-of-council-schools-will-be-trained-by-showing-the-film-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-144936-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फिल्म दिखाकर परिषदीय स्कूलों के रसोइयों को किया जाएगा प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फिल्म दिखाकर परिषदीय स्कूलों के रसोइयों को किया जाएगा प्रशिक्षित
विज्ञापन
बर्नर व रेग्युलेटर की जांच करने के साथ एलपीजी सिलिंडर के प्रयोग की दी जाएगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्याह्न भोजन योजना के तहत बनने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों काे प्रशिक्षण दिया जाएगा। रसोइयों को पोषणा फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बर्नर व रेग्युलेटर की जांच करने के साथ एलपीजी सिलिंडर के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी और यह भी प्रशिक्षित किया जाएगा कि रोटी जले नहीं।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के ठहराव और उन्हें पोषण युक्त खाना मिल सके। इसके लिए मिड-डे मील योजना चलाई जा रही है। इसमें विद्यालय के बच्चों को मध्याह्न भोजन बनाकर खिलाया जाता है। यह खाना निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जाता है। खाना बनाने के लिए विद्यालयों में मानदेय पर रसोइयों को तैनात किया गया है। जनपद के 1357 विद्यालयों में करीब 3400 रसोइया तैनात हैं जोकि करीब 1.40 लाख पंजीकृत छात्रों को मध्याह्न का खाना बनाकर खिलाते हैं। जनपद में इस प्रशिक्षण को कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला समन्वयक मिड-डे मील योजना कपिल दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में रसोइयों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।