{"_id":"57ead3184f1c1b073d575381","slug":"the-combination-of-the-121-wells-in-store-transformers-pendensi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर में नलकूप संयोजन के 121 ट्रांसफार्मरों की पेंडेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर में नलकूप संयोजन के 121 ट्रांसफार्मरों की पेंडेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रबी की फसल की बुवाई का समय नजदीक आते ही किसानों ने नलकूप विद्युत संयोजनों के ट्रांसफार्मर व विद्युत सामान के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। विद्युत स्टोर में करीब सवा सौ उपभोक्ताओं को विद्युत ट्रांसफार्मर दिए जाने बाकी हैं, जबकि इनमें दो दर्जन से अधिक नलकूप संयोजनधारी उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर के साथ विद्युत सामान भी उपलब्ध नहीं हो सका है। इससे सिंचाई सीजन करीब आने पर नलकूप संयोजनों के लिए किसानों को चिंताएं सताने लगी है।
जनपद में किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए विद्युत विभाग द्वारा सामान्य योजना के अंतर्गत अब तक 370 नलकूप संयोजन जारी किए गए हैं। इनके स्टीमेट के अनुसार जॉब कार्ड बनाकर उपभोक्ताओं से संयोजन राशि जमा कराने के बाद सूची विद्युत स्टोर में सामान वितरण के लिए पहुंचा दी गई है। जहां स्टोर में किसान उपभोक्ताओं को संयोजन जारी होने पर विद्युत ट्रांसफार्मर, पोल, खंभा, तार, इंसुलेटर की विद्युत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस बार बरसात में अच्छी बारिश होने के चलते किसान उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत सामान नहीं उठाया गया, लेकिन अब रबी की फसल की बुवाई नजदीक आने के चलते स्टोर में सामान उठाने के लिए किसानों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। लेकिन विद्युत स्टोर में वर्तमान में ट्रांसफार्मरों की भारी कमी है। इसके चलते किसान उपभोक्ताओं को नलकूप संयोजनों की पूर्ण सामग्री उपलब्ध नही हो पाई है।
विद्युत स्टोर में नलकूप संयोजनों पर वर्तमान में 121 ट्रांसफार्मरों की पेंडेंसी बाकी है, जो उपभोक्ताओं को नहीं मिल सके हैं। हालांकि वर्तमान में नलकूप संयोजनों के लिए स्टोर में एक भी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते उपभोक्ता परेशान भटक रहे हैं। इनमें 93 विद्युत सामान का ही वितरण हो सका है, जबकि इन्हें ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हो सका है। जबकि 28 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें विद्युत सामान व ट्रांसफार्मर दोनों ही उपलब्ध नहीं हो सके हैं। विद्युत स्टोर इंचार्ज अजय कुमार साहू ने बताया कि स्टोर में विद्युत खंभे, तार, इंसुलेटर की विद्युत सामग्री तो पर्याप्त उपलब्ध है और ट्रांसफार्मरों की डिमांड लगा दी गई है, जिसके चलते एक दो दिन में 40 ट्रांसफार्मर स्टोर में पहुंच जाएंगे, जिस पर स्टोर में किसान उपभोक्ताओं को नियमत: ट्रांसफार्मर वितरण किया जाएगा।