फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The canal coming out of Govind Sagar Dam will be operational, twenty thousand hectares of land will be irrigated.

Lalitpur News: गोविंंद सागर बांध से निकली नहर चली, बीस हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

Sun, 17 Dec 2023 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The canal coming out of Govind Sagar Dam will be operational, twenty thousand hectares of land will be irrigated.
ललितपुर। जिले के गोविंद सागर बांध से निकली दोनों नहरों का संचालन रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को चालू कर दिया गया है। इससे करीब बीस हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। करीब तीस हजार किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

साइफन प्रणाली से लैस गोविंद सागर बांध जिले के सबसे पुराने बांधों में से एक है। बांध का पूर्ण जलस्तर 363.93 मीटर और न्यूनतम 357.83 मीटर है। इस बांध से किसानों के खेतों की फसलों की सिंचाई के लिए करीब 190 किलोमीटर दायीं व बायीं नहर प्रणाली है। इनके माध्यम से करीब बीस हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाती है। रबी के सीजन में बोयी जाने वाली मटर, मसूर, चना, गेहूं, जौ सहित अन्य फसलों के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। इस रबी के सीजन में नहरों का संचालन नवंबर माह में रोस्टर के अनुसार किया गया था। लेकिन बीच में बरसात होने के बाद नहरों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को रोस्टर के अनुसार दोनों नहरों को खोल दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नहर का संचालित होने से करीब तीस हजार किसान लाभांवित होंगे।
विज्ञापन

--------
तय रोस्टर के अनुसार गोविंद सागर बांध से निकली दोनों नहरों को खोल दिया गया है। रोस्टर के अनुसार एक माह तक नहरों का संचालन किया जाएगा। इससे किसानों की रबी के सीजन में बोयी गई फसलों को पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इं. हरिओम चक, सहायक अभियंता राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed