फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The businessman died due to a head injury, revealed in the postmortem

Lalitpur News: सिर में चोट लगने से हुई व्यापारी की मौत, पोस्टमार्टम में आया सामने

Fri, 22 Aug 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The businessman died due to a head injury, revealed in the postmortem
- पुलिस मोबाइल खोजने में जुटी, खुल सकते हैं कई राज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दो दिन से लापता व्यापारी का शव बुधवार की शाम को हाईवे स्थित रेल पटरियों के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें व्यापारी की मौत सिर में गहरी चोट लगने के कारण होना पाई गई। व्यापारी की जेब में रखा उसका पर्स, पैसे, रूमाल आदि सामान तो मिले, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हुआ। यदि मोबाइल मिल जाता है तो व्यापारी की मौत का राज सामने आ सकता है।
शहर के मोहल्ला नझाई बाजार स्थित जायसवाल का बाड़ा निवासी राजीव जैन बीते 18 अगस्त को दिन में चंदेरा स्थित पापड़ की फैक्टरी गया था, जहां वह दिनभर रहा और अपने बड़े भाई के साथ फैक्ट्री संभालता रहा। इसके बाद उसी शाम को लगभग 6.25 बजे फैक्टरी से निकल गया और फैक्ट्री की कोई मशीन में काम कराने के लिए मवेशी बाजार चला गया। इसके बाद वह घर नहीं आया। रात को करीब 9.20 बजे खाना खाने के लिए पत्नी अनामिका ने फोन लगाया तो उसने कुछ देर में घर आने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन जब एक घंटे तक भी नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और परिजनों ने उसे फिर से फोन लगाया, लेकिन अब उसका फोन भी बंद आने लगा। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, उसके मित्रों आदि को फोन लगाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रातभर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना, जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को कोतवाली पुलिस उसके परिजनों के साथ टोल प्लाजा पर सीसीटीवी देखने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में हाईवे पर सड़क किनारे टीकमगढ़ रेलवे लाइन के पुल के नीचे उक्त व्यापारी की स्कूटी खड़ी देखी, जिस पर पुलिस और परिजनों ने रेल लाइन के आसपास खोजबीन शुरू की। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और बाद में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई और उसकी खोजबीन शुरू की। जिस पर रेल पटरियों के किनारे उसकी लाल टोपी और गमझा मिल गया। इसके बाद झाड़ियों में व्यापारी का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी ली तो उसका पर्स, पैसे, रूमाल सभी सामान भी मिला। हालांकि आसपास उसका मोबाइल बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने मौके पर ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद देर रात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दूसरे दिन भी पुलिस ने मोबाइल की खोजबीन की
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह मृतक के परिजनों के साथ घटनास्थल पर जाकर आसपास मोबाइल की काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन मोबाइल कहीं नहीं मिला। संभावना जताई जा रही है कि यदि मोबाइल मिल जाता है तो व्यापारी की मौत की वजह सामने आ सकती है।

-------------
अठारह अगस्त की रात को गुमशुदा व्यापारी राजीव जैन सोनू का शव बुधवार को रेल पटरियों के पास मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सिर में गहरी चोट के कारण होना पाया गया। ऐसे में उसकी मौत रेल दुर्घटना के कारण होना पाया जा रहा है।
-कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed