{"_id":"696be0cc985f4c756a02f16b","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-hanging-from-a-tree-his-family-created-a-ruckus-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-150038-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
महरौनी क्षेत्र के ग्राम पठा विजयपुरा का मामला, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/पठा। कोतवाली अंतर्गत ग्राम पठाविजयपुरा में एक वृद्ध का शव गांव में ही पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीटकर पेड़ से लटकाकर मारने के आरोप लगाए हैं। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, परिजनों ने हंगामा काटते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को कोतवाली के अंतर्गत ग्राम पठा विजयपुरा निवासी ग्यासी (70) पुत्र सुनु रैकवार का शव खेत पर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के पुत्र कृपाल रायकवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के दो लोगों ने उसके पिता की पिटाई की थी, जिससे वह परेशान चल रहे थे। यह भी आरोप लगाए कि गांव के कुछ लोग उसके पिता को घर से ले गए और उनकी पिटाईकर फंदे पर लटका दिया।
इनमें से एक व्यक्ति ने ग्यासी को एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता था। जबकि ग्यासी अपनी समाज का मुखिया था। वह उस व्यक्ति की पिटाई सह नहीं सका और फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया कि वह इसकी रिपोर्ट दर्ज करने महरौनी गया था, जहां किसी ने नहीं सुनी और उलटा उसी व्यक्ति ने ग्यासी पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं, परिवारजन व ग्रामीणों ने उसकी मौत पर हंगामा किया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।