{"_id":"687aa88a67543825b60c0f76","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-rope-tied-to-a-tree-in-the-field-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-139264-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
- परिजनों ने कहा बेटी की शादी के लिए कर्ज को लेकर चल रहा था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर गए युवक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बेटी की शादी के लिए कर्ज को लेकर परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम समोंगर निवासी हल्लू कुशवाहा ने बताया कि उसके भाई चैनू कुशवाहा (35) की पत्नी दिल्ली में मजदूरी करने गई थी। बृहस्पतिवार को चैनू अपने खेत पर गया था। शाम को जब गांव के लोग वहां से गुजरे तो यहां पेड़ पर रस्सी के फंदे से चैनू का शव लटकता देखा। गांव वालों की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंच गए थे। हल्लू ने बताया कि चैनू ने करीब तीन माह पूर्व अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। इसी कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है।