{"_id":"68fe746e1c7aae8e1a04aba0","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-floating-in-a-water-filled-mine-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-144996-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पानी भरी मिट्टी की खदान में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पानी भरी मिट्टी की खदान में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन
पिता ने कहा - मछली पकड़ते समय गहरे पानी में चले जाने पर डूबने से हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम रजवारा में रविवार की सुबह गांव के बाहर स्थित मिट्टी की खदान में भरे पानी में 33 वर्षीय अशोक रैकवार का शव उतराता मिला। उसके कपड़े और चप्पल खदान के किनारे रखे थे। पिता ने मछली पकड़ते समय खदान के गहरे पानी में जाने पर डूबने से मौत होने की बात कही।
मृतक के पिता किशन रैकवार के मुताबिक, उसका पुत्र अशोक मछली पकड़कर बाजार में बेचता था। इसके साथ वह शराब पीने का आदी भी था। शनिवार की रात को वह मछली पकड़ने के लिए गया था। रविवार की सुबह गांव के लोग जब अपने खेत की ओर जा रहे थे तो उन्हें गांव के बाहर मिट्टी की खदान में एक युवक का शव उतराता मिला। कपड़े व चप्पल खदान के बाहर किनारे पर रखे थे। शव की पहचान अशोक के रूप में हुई। सूचना पर पिता भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।