फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The bliss derived from the company of saints is rare even in Vaikuntha: Pt. Chandrabhushan.

संतों के संग से मिलने वाला आनंद तो बैकुंठ में भी दुर्लभ : पं. चंद्रभूषण

Mon, 24 Aug 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The bliss derived from the company of saints is rare even in Vaikuntha: Pt. Chandrabhushan.
ललितपुर। कथा व्यास पं. चंद्रभूषण पाठक ने कहा कि संतों के दर्शन से मनुष्य का मंगल होता हैं। उसके जीवन में सकारात्मक आती हैं। इसलिए मनुष्य को संतों, गुरुओं के सानिध्य में सत्संग का धर्मलाभ लेना चाहिए। वह रविवार को चंडी मंदिर धाम आयोजित भगवत कथा का वर्णन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में अशांति, परेशानियां तब शुरु हो जाती हैं जब मनुष्य के जीवन में सत्संग नहीं होता। जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मनुष्य को जीवन मिला था। उससे वह भटक गया है। उन्होंने कहा कि जीवन प्रभु को पाने के लिए मिला था लेकिन मनुष्य माया का दास बनकर माया की प्राप्ति के लिए इधर उधर भटकने लगता है और इस तरह मनुष्य का बहुमूल्य जीवन नष्ट हो जाता है। देवताओं के पास के पास भोग की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी देवता मनुष्य जीवन जीना चाहते हैं। क्योंकि मनुष्य देह पाकर ही भक्ति का पूर्ण आनंद और भगवान की सेवा व हरि कृपा से सत्संग का सानिध्य मिलता है। उन्होंने कहा कि संतों के संग से मिलने वाला आनंद तो बैकुंठ में भी दुर्लभ है। इस अवसर पर चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरी, हीरानंद, मुख्य यजमान डाॅ. अनूप श्रीवास्तव, डाॅ. रानी श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख संत मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000
श्रद्धालुओं ने बनाए 30 लाख पार्थिव शिवलिंग
चंडीपीठ धाम पर चल रहे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण में रविवार को श्रद्धालुओं ने 30 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन किया। सुबह रुद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू किया। दोपहर तक सैकड़ों की संख्या मेंं पहुंचे श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। पार्थिव शिवलिंग का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान हरीशंकर साहू ने पीठ पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
भगवान शिव का सहस्त्रार्चन आज
चंडी मंदिर धाम पर सावन के अंतिम सोमवार को सुबह 11 बजे भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रार्चन किया जाएगा। इसमें मंदिर परिसर में भगवान शिव का पार्थिव लिंग बनाकर उसका विधिवत पूजन और अभिषेक किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि श्रद्धालु भगवान शिव का 1100 कलश के जल से अभिषेक कर 1100 कमल पुष्प,1100 बेलपत्री, गंगाजल समेत अन्य सामग्री से पूजन करेंगे।

00000000
फोटो-20
सम्मेलन में संत का आना शुरू
चंडीपीठ प्रांगण में भगवान शिव का सहस्रार्चन बाद अपराह्न दो बजे से संत सम्मेलन शुरू होगा। इस सम्मेलन में पंजाब के लुधियाना स्थित सिद्धपीठ ठाकुर की ओर से पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास त्यागी, जालंधर से महामंडलेश्वर आदित्यगिरी, काशी थाना पति पंचायती अखाड़ा से विवेक भारती, निरंजन अखाड़ा से महंत हरीशपुरी, वाराणसी के अन्नपूर्णा मठ से गौरव भारती सहित कई प्रमुख संत आ गए हैं। आयोजक महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरी ने रविवार को संत सम्मेलन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed