फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The benevolence of the Guru can never be forgotten: Muni Vishad Sagar

गुरु का उपकार कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुनि विशद सागर

Thu, 30 Jul 2026 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The benevolence of the Guru can never be forgotten: Muni Vishad Sagar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


ललितपुर। मुनि विशद सागर ने कहा कि धर्म के संस्कार हमें गुरु के माध्यम से ही मिलते हैं जो जीवन का उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते है। उन्होंने कहा कि गुरु का उपकार कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह बुधवार को जैन अटामंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आचार्य विद्यासागर से जीवन में मिले संस्कारों को अतुलनीय बताते हुए कहा आज जो कुछ भी मैं हूं वह उन्हीं के आशीर्वाद का फल है। उन्होंने निर्यापक मुनि सुधासागर को अग्रज गुरु भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने धर्म संस्कृति और तीर्थों के लिए जो किया है उसे युगों-युगों तक भुलाया नहीं जा सकता। जनपद के श्रावक धर्म के मार्ग में सदैव आगे रहे हैं। उन्होंने चातुर्मास को श्रावक और साधुओं दोनों के लिए उपयोगी बताते हुए अनुशासित और मर्यादित रहने के लिए सीख दी।
विज्ञापन

जैन अटामंदिर में धर्मसभा का शुभारंभ आचार्यश्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर श्रेष्ठीजनों ने किया। महिला मंडलों ने शास्त्र भेंट किया। जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने मुनिसंघ को ललितपुर में चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मंगलाचरण ज्योति औलिया एवं कल्पना चौधरी की ओर से किया गया। ब्रहमचारिणी बहनों के साथ नंदा, सुनंदा महिला मंडल, सुधा कलश मंडल, ब्राह्मी सुंदरी मंडल, एकता संघ महिला मंडल, विद्यापूजन मंडल, नीली श्राविका महिला मंडल, महिला आदर्श रांगाग ने अर्ध्य समर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने समाज में अमर्यादित टिप्पणी पर गंभीर रुख अपनाते हुए और सोशल मीडिया एवं आपस में अप्रभावना पूर्ण संदेशों से बचने को कहा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया। इस मौके पर मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन, महेंद्र जैन मयूर, अखिलेश जैन, संजीव जैन, सनत जैन खजुरिया, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
0000000000
फोटो-15
नगर प्रवेश पर प्रभावना पूर्ण हुई अगुवाई, चातुर्मास के लिए अर्पित किया श्रीफल
संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर के प्रभावक शिष्य मुनि विशद सागर महाराज एवं मुनि शिवसागर महाराज ससंघ का बुधवार को नगर में पदार्पण पर श्रद्धालुओं ने प्रभावना पूर्ण अगुवाई की। नगर में मुनि संघ के आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकली जिसमें स्वयंसेवक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे महिलाएं मंगल कलश लेकर आगे आगे चल रही थीं।
आज सुबह मुनि संघ का पदविहार केपीएस डिग्री कॉलेज ककरूआ में रात्रि विश्राम के बाद ललितपुर की ओर शुरू हुआ। जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने मुनिश्री को श्रीफल अर्पित कर पदविहार कराया। नगर सीमा रेलवे स्टेशन क्राॅसिंग से श्रावक जयकारे लगाते हुए मुनि संघ के आगे आगे चल रहे थे। विद्यासागर व्यायामशाला एवं संत सुधासागर जिम्नेजियम वीर व्यायामशाला के स्वयंसेवक पदविहार में जहां शोभायात्रा को अनुशासित करते रहे थे। वहीं, आचार्य निर्भय सागर बालक मंडल के स्वयंसेवक दिव्यघोष से आगे-आगे थे। शोभायात्रा स्टेशन से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची जहां श्रावकों ने मुनिश्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया।

तुवन चौराहा घंटाघर चौक से मुनि संघ का पदार्पण जैन अटामंदिर की ओर जैसे हुआ। जैन अटामंदिर पर जयजयकारों की बीच मुनि संघ का पदार्पण हुआ। इस मौके पर प्रमुख रूप से अशोक जैन, आनंद जैन, धन्यकुमार जैन, प्रफुल्ल जैन, सजल जैन, अमित जैन, विमल जैन , संजीव जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed