फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Administration on alert following deaths caused by toxic liquor in Sagar

Lalitpur: सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, मई में पुलिस ने पकड़ी थी नकली शराब फैक्टरी

Mon, 07 Sep 2026 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:07 AM IST
सार

एमपी के सागर कथित जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन से अधिक मौत होने के मामले में ललितपुर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सीमा से सटे थाना पुलिस को बैरियर लगाकर सघन चेकिंग करने को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
Lalitpur: Administration on alert following deaths caused by toxic liquor in Sagar
अवैध शराब मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समीपवर्ती मध्यप्रदेश के जनपद सागर अंतर्गत बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन से अधिक मौत होने के मामले में जिले से तार जुड़े होने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएम-एसपी ने आबकारी विभाग और पुलिस को अवैध शराब निर्माण करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एमपी के बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने के बाद सागर पुलिस ने जिस नकली शराब गिरोह पर आरोप लगाए हैं। उक्त गिरोह का भंडाफोड़ जनपद पुलिस ने मई 2026 में किया था। पुलिस ने कोतवाली सदर के ग्राम पनारी क्षेत्र में स्थित एक मकान में नकली शराब फैक्टरी को पकड़ा था। जिसमें करीब 80 लाख रुपये कीमत की नकली शराब, करीब साढ़े पांच लाख रुपये नकद, शराब बोतल, ढक्कन, रैपर, हॉलमार्क सहित ऑडी, क्रेटा कार व अन्य वाहन बरामद किए थे। इसके साथ इस गिरोह के सरगना रवि लखेरा निवासी ग्राम महेवा थाना ओरछा गेट जनपद छतरपुर, चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की निवासी ग्राम अंडेला थाना मालथौन, मनीष विश्वकर्मा निवासी ग्राम पड़वां, पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम नयाखेडा, अंकित विश्वकर्मा निवासी ग्राम पड़वां को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में गिरोह का मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपी जेल में हैं और उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


यह बोले जिलाधिकारी
समीपवर्ती मध्य प्रदेश के सागर क्षेत्र में कथित जहरीली शराब के सेवन से मौत होने और लोगों की हालत बिगड़ने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ सघन कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है। शराब निर्माण व इससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ कड़ी व प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले एसपी
इस मामले में पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई का कहना है कि जिले से सटे मध्य प्रदेश के जनपद सागर क्षेत्र में हुई घटना के बाद सभी थाना-कोतवाली और चौकी पुलिस को सतर्क किया गया है। एमपी सीमा से सटे थाना पुलिस को बैरियर लगाकर सघन चेकिंग करने को निर्देशित किया है। पूर्व में एमपी क्षेत्र में नकली शराब की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ जनपद पुलिस ने किया था। जिसमें मुख्य सरगना सहित गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था। इसका सरगना जेल में हैं। कोतवाली पुलिस इस मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई करने की प्रक्रिया कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed