{"_id":"696a9663793e5dff3e0332ae","slug":"the-accused-who-blackmailed-and-raped-a-student-was-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-149956-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा ले गया था लॉज, पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया था बेहोश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छात्रा को बेहोश कर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने के आरोपी विनय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली सदर अंतर्गत एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता की तहरीर पर विनय निवासी ग्राम मुहारा के खिलाफ पुलिस ने बुधवार की देर रात कक्षा 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। आराेप है कि नवंबर 2023 को कक्षा-9 की छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने से विनय अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। वह एक लॉज में उसे ले गया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इससे छात्रा बेहोश हो गई थी। इसका फायदा उठाकर विनय ने उससे दुष्कर्म किया था और अश्लील फोटो खींची थी।
इसके बाद आरोपी विनय छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी विनय की खोजबीन कर दी थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में जांच की जा रही है।