फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The accused of gang-raping and looting an old woman should get early punishment from the court

Lalitpur News: वृद्धा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर लूटपाट के आरोपियों को कोर्ट से जल्द मिले सजा

Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The accused of gang-raping and looting an old woman should get early punishment from the court
ललितपुर। करीब तीन माह पूर्व मड़ावरा थाना क्षेत्र में वृद्घा के साथ सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द न्यायालय से सजा दिलाने के आदेश डीआईजी झांसी ने जनपद पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में घर पर अकेली निवास करने वाली 75 वर्षीय वृद्धा के साथ 19 अप्रैल की रात्रि तीन बदमाशों ने घर में घुसकर जेवरात व नगदी की जानकारी लेते समय मारपीट की थी। इसके साथ तीनों बदमाशों ने बारी-बारी से वृद्घा के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद तीनों आरोपी सोने व चांदी के जेवरात लेकर भाग गए थे। 21 अप्रैल को जब वृद्धा का पौत्र घर गया तो यहां पर उसकी दादी मरणासन्न अवस्था में पड़ी मिली थी। जिसके बाद उसका इलाज कराया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

अब इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी ने जनपद पुलिस को आदेश दिए है। इसमें उन्होंने न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य, गवाह प्रस्तुत के निर्देश पैरोकारों को दिए। डीआईजी झांसी परिक्षेत्र के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना के पैरोकार सहित केस जुडे पुलिस अधिकारियों को न्यायालय में केस की सुनवाई जल्द जल्द कराने के निर्देश जारी किए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्घा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को अब जल्द ही उनके किए की सजा न्यायालय से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed