फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Testing started with Trop-T kit to confirm heart attack

Lalitpur News: हृदयाघात की पुष्टि के लिए ट्रॉप-टी किट से जांच शुरू

Fri, 29 Mar 2024 02:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Testing started with Trop-T kit to confirm heart attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रोगियों में हृदयाघात की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल में ट्रॉप-टी किट से जांच शुरू हो गई है। अब तक हृदयाघात होने की स्थिति में जांच न हो पाने से मरीजों को रेफर करना पड़ता था। कई मरीज समय से अस्पताल न पहुंच पाने से जान तक गवां बैठते थे, लेकिन अब अस्पताल में ही जांच के साथ उपचार भी मिल सकेगा।
जिला अस्पताल में गहन हृदय चिकित्सा इकाई है। अब तक यहां इको जांच व सामान्य उपचार की सुविधाएं थीं। किसी मरीज को हृदयाघात होने या इसकी आशंका होने की जांच की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता था। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व एनसीडी सेल के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने मरीजों में हृदयाघात की पुष्टि की जांच की पहल की थी। उन्होंने ट्रॉप-टी किट के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद ट्रॉप-टी किट से जांच शुरू कराने की तैयारियां कीं। किटों को नोयडा से मंगाया गया। अब इनसे गहन हृदय चिकित्सा इकाई में जांच शुरू कर दी गई है। डाॅ. राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन दो से तीन मरीजों की जांच हो रही है। अब हृदयाघात की पुष्टि के लिए मरीज को बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

---
यह होती है ट्रॉप-टी किट
हृदय के ऊतकों में किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचने पर ट्रॉप-टी का मान अधिक हो जाता है। यह 24 घंटे तक बढ़ा रहता है। ऐसे में दिल का दौरा पड़ने पर ईसीजी की जांच में स्पष्ट नहीं हो पाता है। पुष्टि के लिए ट्रॉप-टी जांच की जाती है। किट में ब्लड सैंपल से जांच की जाती है। इस पर 700 रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हृदय रोग की पुष्टि के लिए ट्रॉप-टी किट से जांच शुरू हो गई है। अब मरीजों को इसके लिए बाहर नहीं जाना होगा।
- डॉ. आशीष अग्निहोत्री, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी एनसीडी सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed