{"_id":"6811222ada1d5a3aa507134a","slug":"tension-increased-due-to-work-being-done-at-the-religious-place-even-after-the-stay-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-134273-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्टे के बाद भी धार्मिक स्थल पर काम कराने से बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्टे के बाद भी धार्मिक स्थल पर काम कराने से बढ़ा तनाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के गेट के पास स्थित धार्मिक स्थल पर कोर्ट से स्टे होने के बाद भी काम कराए जाने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। तीखा विरोध जताते हुए यथास्थिति बहाल करने की मांग की।
एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह, सीओ सदर अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही यहां डाले गए तिरपाल को हटाया। काटे गए पेड़ को वन विभाग के सुपुर्द किया गया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट के पास सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण एक समुदाय द्वारा किया गया है। उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। कब्जाधारी लोग न्यायालय के आदेशों की अवमानना कर जब-तब अस्थायी निर्माण करते हैं। यहां खड़े एक पेड़ की छाल को धीरे-धीरे उतारकर सुखाया गया और 27 अप्रैल की रात को पेड़ को गिराकर उसे काटकर खुर्द-बुर्द कर दिया। उक्त स्थल को ढकने के लिए अतिरिक्त तिरपाल भी डाल दिया। एसडीएम सदर व सीओ सदर ने इसे हटाकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
पत्र पर जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिला मंत्री रामेश्वर मालवीय, जिला संयोजक धर्म जागरण मंच विनोद शर्मा, राजेंद्र सिंह गौर, विहिप नगर अध्यक्ष संजय जैन के हस्ताक्षर बने हैं।
-- -- -- -- -- -
नोट-वर्जन बाद में दिया जाएगा।