{"_id":"6ad131112eed2d30c405f3d8","slug":"competition-rajendra-stood-first-in-the-100-meter-race-boys-category-and-anjali-stood-first-in-the-girls-category-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-165162-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता : 100 मीटर बालक वर्ग में राजेंद्र और बालिका वर्ग में अंजली अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता : 100 मीटर बालक वर्ग में राजेंद्र और बालिका वर्ग में अंजली अव्वल
विज्ञापन
ललितपुर। विकास खंड बिरधा के संकुल केंद्र सिमरधा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। संकुल प्रभारी ममता कबीरपंथी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों ने हिस्सा लिया।
प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की पचास मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बंट का देव प्रथम,प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ के यशपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में आर्षित प्रथम,प्राथमिक विद्यालय पाली के आरव द्वितीय स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ में भी आर्षित प्रथम और रोहित द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पचास मीटर दौड़ में प्रावि बंट की राधिका प्रथम, प्रावि पाली की परिधि द्वितीय स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में परिधि प्रथम और प्रिंसी द्वितीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में प्रावि बंट की राधिका प्रथम व नैंसी द्वितीय रहीं।
0000000000000
उच्च प्राथमिक स्तर के परिणाम
उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में राजेंद्र ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयांश इन तीनों स्पर्धाओं में द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट की अंजली 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम व 100 मीटर दौड़ में राधिका द्वितीय स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली की राधिका प्रथम और अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन विनय ताम्रकार ने किया। इस दौरान शाहिद मंसूरी, बाबूलाल वर्मा, सत्यनारायण चौरसिया,जगदीश प्रसाद,गौरीशंकर मिश्रा, गौरव सोनी, भावना वर्मा और माधुरी चौरसिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
000000000000000000000
छात्रों का एथलेटिक्स में किया शानदार प्रदर्शन
बिरधा। नेशनल हाईवे स्थित जिला स्टेडियम में 51वीं जनपद स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में माया ज्ञानोदय संस्कार अकादमी आवासीय विद्यालय के छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्रों ने गोला फेंक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में कृष्णपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। ट्रिपल स्टेप में विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। हैमर थ्रो में भी छात्रों ने प्रथम और तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय ने जनपद की ओर से मंडल में प्रवेश किया। सभी चयनित प्रतिभागी अब मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के प्रबंधक पंडित राज दीक्षित और प्रधानाचार्य राधेश्याम पुरोहित ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने पीटीआई रामबाबू दीक्षित और संतोष पटेल को भी सराहा। विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद