फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tension in village, village head sued

गांव में तनाव, ग्राम प्रधान पर मुकदमा

Tue, 11 Feb 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tension in village, village head sued
ग्राम ऐरावनी में संत रविदास जयंती पर तैनात पुलिस बल - फोटो : LALITPUR
पाली। थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐरावनी में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा निकालने के लिए ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष में विवाद हो गया, जिससे मारपीट हो गई। ग्राम प्रधान के खिलाफ माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने स्थिति संभाली। ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम ऐरावनी में संत रविदास जयंती की तैयारियां चल रही थीं। संत रविदास जयंती समारोह समिति के उपाध्यक्ष संतोष साहू तैयारियों में जुटे थे। लेकिन, उनका ग्राम प्रधान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। संतोष साहू का कहना है कि ग्राम प्रधान कह रहे थे कि हम ग्राम प्रधान हैं, बिना उनकी अनुमति के कार्यक्रम कैसे कर रहे हो। इस पर संतोष साहू ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो मारपीट कर दी गई। इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव के करीब डेढ़ सौ लोग थाना पाली पहुंच गए। उन्होंने ग्राम प्रधान पर संत रविदास जयंती कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति संभाली और भारी पुलिस बल गांव में भेज दिया। आसपास के तीन थानों का पुलिस बल पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकली। जगह- जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

उधर, ग्राम एरावनी निवासी संतोष साहू की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान जयपाल पुत्र फूल सिंह और महेश पुत्र आशाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-------
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। अब स्थिति सामान्य है। किसी तरह का तनाव नहीं है।
- फूलचंद्र, क्षेत्राधिकारी, पाली
----------
मेरे खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मैंने कुछ नहीं किया। चूंकि, ग्राम प्रधान के चुनाव आने वाले हैं, इसलिए पेशबंदी की जा रही है। मैं निर्दोष हूं।
- जयपाल, ग्राम प्रधान
ऐरावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed