फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tendu leaves will be purchased at 101 fairs

Lalitpur News: तेंदू पता की 101 फड़ों पर होगी खरीद

Fri, 16 May 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tendu leaves will be purchased at 101 fairs
- शासन ने 12 हजार मानक बोरों के खरीद का लक्ष्य किया निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के वन क्षेत्रों में तेंदूू पत्ता का तुड़ान प्रारंभ हो गया है। इन तेंदू पता संग्रह के लिए प्रत्येक रेंज में 19 इकाइयां तैयार की गई हैं। इन इकाइयों के तहत फड़ों पर तेंदू पता संग्रह हो रहा है। तेंदू पता तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर टीमों का गठन किया है।
वन निगम ने तेंदू पता खरीद प्रारंभ कर दी है। निगम पांच रेंज क्षेत्र में 101 फड़ तैयार किए है, इस बार विभाग ने 12 हजार मानक बोरा का लक्ष्य रखा है। विभाग एक मानक बोरा को 1996 रुपये प्रतिमानक बोरे को खरीदेगा। एक मानक बोरा में एक हजार गड्डी होती हैं। एक गड्डी पचास पत्तों की बनाई जाती है। मध्यप्रदेश में बीड़ी कंपनी सीधा किसानों से खरीद कर ले जाती हैं। जनपद से तेंदू पता तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग ने स्थानीय पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी के मदद से टीमों का गठन किया है। क्योंकि जाखलौन व धौर्रा क्षेत्र से रेल के माध्यम से तेंदू पता मध्य प्रदेश के जनपदों में जाता है। इसके अलावा मड़ावरा, पाली व बालाबेहट क्षेत्र में भी चौकसी बड़ा दी है।
विज्ञापन

---------------------
यह बनाए तेंदू पता खरीद के केंद्र
रेंज का नाम - लक्ष्य मानक बोरों में - कुल इकाइयां - कुल फड़ों की संख्या
तालबेहट - 550 - 01 - 09
जाखलौन - 950 - 02 - 09
पाली - 2000 - 04 - 21
गौना - 3000 - 04 - 19
मड़ावरा - 5500 - 08 - 43
-----------------------
तेंदू पता खरीद की तैयारियां हो गई हैं, इसके लिए 19 इकाइयों के अंतर्गत 101 फड़ों का संचालन किया जा रहा है। इस बार 12 हजार मानक बोरों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed