{"_id":"7e4c988f13271dea79f3621c15429cb8","slug":"ten-vehicles-were-overloaded-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस ओवरलोड वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस ओवरलोड वाहनों का किया चालान
ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिवहन विभाग द्वारा रविवार से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन दस ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ की गई। इसमें एक मध्यप्रदेश की गाड़ी को भी पकड़ कर जुर्माना लगाया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जनपद की विभिन्न रूटों की सड़कों पर भर्राटा भर रहे भारी ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ की जा रही है। ओवरलोड वाहनों से हाईवे या फिर अन्य रुटों की सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है।
इससे जहां सड़कों की स्थिति खराब हो रही है, इससे दुर्घटना भी होने की संभावना बन जाती है। इसी कारण परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ओवरलोड वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
टीमों ने रविवार को बिरधा में एक ओवरलोड ट्रक, महरौनी में तीन ओवरलोड ट्रैक्टर व्यवसायिक कार्य करते पकड़े, जबकि मड़ावरा में दो ओवरलोड डंपर और एक एमपी का डंपर भी पकड़ा गया। इस प्रकार पूरे जनपद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सोमलता यादव के नेतृत्व में चलाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत रविवार को दस ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया और उन पर अस्सी हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।