{"_id":"690516f6cd8c8ecfee0d1984","slug":"ten-thousand-quintals-of-commodities-arrived-in-the-grain-market-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-145312-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गल्ला मंडी में आई जिंस की दस हजार क्विंटल आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गल्ला मंडी में आई जिंस की दस हजार क्विंटल आवक
विज्ञापन
- सोयाबीन की आवक रही चार हजार क्विंटल, मूंगफली की तीन हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में दो दिन की बारिश के बाद अब शुक्रवार को राहत मिली। इससे गल्ला मंडी में विभिन्न प्रकार की लगभग दस हजार क्विंटल जिंस की आवक रही। इसमें सोयाबीन और मूंगफली की आवक सबसे अधिक आ रही है।
जनपद में बुधवार की रात से बारिश शुरू हुई थी, जो अगले दिन बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। इससे गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रकार के जिंस की काफी कम आवक रही। बहुत जरूरी होने पर ही गिने चुने किसान अपना अनाज बेचने के लिए गल्ला मंडी पहुंचे थे। अगले दिन शुक्रवार को बारिश थम गई, जिस पर किसान मंडी पहुंचने लगे और मंडी में लगभग नौ से दस हजार क्विंटल विभिन्न प्रकार के जिंस की आवक होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को सोयाबीन की लगभग चार से साढ़े चार हजार क्विंटल आवक रही। जबकि मूंगफली की आवक ढाई हजार क्विंटल रही। गेहूं की आवक दो हजार क्विंटल, मटर की आवक एक हजार क्विंटल आने की संभावना जताई है।
-- -- -- -- -- --
मटर में आई तीन सौ रुपये की तेजी
गल्ला मंडी में शुक्रवार को आई पीली मटर का रेट लगभग तीन सौ रुपये तेज रहा। पीली मटर का भाव 3300 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जबकि मूंगफली का भाव 3500 से 4500 रुपये, सोयाबीन का भाव 3800 से 4100 रुपये, हरी मटर का भाव 6500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं, सरसों का भाव 6000 से 6700 रुपये और गेहूं का भाव 2400 से 2425 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। गल्ला व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा ने बताया कि पीली मटर पर सरकार द्वारा लगाए गए आयात शुल्क का असर रहा कि कई दिनों से स्थिर चल रहे मटर के भाव में एक ही दिन में तीन सौ रुपये की तेजी आई है। पूर्व अध्यक्ष संजीव जैन कप्तान ने बताया कि मटर के दामों में कुछ समय बाद अभी और तेजी आने की संभावना है।