{"_id":"660db382ff26b7ab53092807","slug":"ten-thousand-population-facing-drinking-water-problem-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112725-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेयजल समस्या से जूझ रही दस हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेयजल समस्या से जूझ रही दस हजार की आबादी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पंचायत पाली में 9267 की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। कुछ लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है तो कुछ को नगर पालिका की मोटर से पानी मिल रहा है, लेकिन समय निश्चित न होने से दिक्कत हो रही है।
पाली में लगभग ढाई हजार परिवारों को पेयजल आपूर्ति की सुविधा नहीं है। इन लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ता है। कुछ को पालिका द्वारा लगाई गई मोटर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन समय पर न मिलने से दिक्कत बनी है। वहीं, हैंडपंपों पर भीड़ होने से लोगों का समय खराब होता है। गर्मियों के मौसम में दिक्कत और बढ़ जाती है।
समस्या दूर करने के लिए जल निगम ने 21.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की थी। 2505 परिवारों तक पानी पहुंचाने के लिए 20 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है। साथ ही दो टंकी, दो स्वच्छ जलाशय, दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने की जरूरत है, लेकिन जल निगम की कार्ययोजना पर उस समय ब्रेक लग गए, जब बंदरगुढ़ा से पानी उठाने के लिए डाली जाने वाली पाइपलाइन को वन विभाग से एनओसी नहीं मिली। ऐसे में पेयजल आपूर्ति की सुविधा केवल कार्ययोजना तक सीमित रह गई।
विज्ञापन
-- -
जल निगम व सिंचाई विभाग में चल रही बात
नगर पंचायत पाली को पहले पानी बंदरगुढ़ा से उठाना था, लेकिन वन विभाग की भूमि होने से परियोजना पर ब्रेक लग गया। इसके बाद धौर्रा स्थित रणछोरधाम के पास नदी से पानी उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन यहां पानी की कमी होने से कार्य आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद अब गोविंदसागर बांध से पानी लेने की तैयारियां चल रही हैं। इस संबंध में जल निगम व सिंचाई विभाग के बीच वार्ता चल रही है।
-- -- -- --
नगर पंचायत पाली के लिए गोविंद सागर बांध से पानी लिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। सिंचाई विभाग से स्वीकृति मिलने पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।-मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, शहरी इकाई