फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ten gates of Rajghat dam opened, alert in lower areas

Lalitpur News: राजघाट बांध के दस गेट खोले, निचले इलाकों में अलर्ट

Sun, 17 Sep 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ten gates of Rajghat dam opened, alert in lower areas
मध्य प्रदेश में हो रही जोरदार बारिश से बेतवा नदी में पानी की आवक ज्यादा होने से बढ़ रहा बांध का जलस्तर
विज्ञापन

राजघाट से चंदेरी जाने वाला पुल पानी में डूबा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्य प्रदेश में हो रही जोरदार बारिश से बेतवा नदी में पानी की आवक ज्यादा होने से राजघाट बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। ऐसे में इसे निर्धारित करने के लिए बांध के 10 गेट खोलकर 1.39 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही। बांध से इतनी अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से पूर्व सिंचाई विभाग सहित जिला प्रशासन ने निचले क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लोगों से नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की है।
जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से जोरदार बारिश हो रही है। इससे जो बांध कुछ दिन पूर्व तक खाली थे वह अब लबालब हो गए हैं। वर्तमान में जनपद के बांधों की स्थिति यह हो चुकी है कि सभी अपने पूर्ण जलस्तर तक भर चुके हैं, इससे पानी अधिक होने पर गेट खोलने पड़ रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही जोरदार बारिश से बेतवा नदी में पानी की आवक ज्यादा हो रही है। इससे राजघाट बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण से शुक्रवार की रात से गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह राजघाट बांध के चार गेट खोलकर 27408 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। शाम को बेतवा नदी में पानी की आवक और ज्यादा होने लगी। इसे देखते हुए राजघाट बांध के दस गेट खोलकर 1.39 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही। बांध से इतनी मात्रा में पानी छोड़े जाने से राजघाट से चंदेरी जाने वाला पुल पानी में डूब गया। एहतियात के तौर पर राजघाट-चंदेरी पुल के दोनों ओर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बांधों के भी गेट खोलकर छोड़ा गया पानी
शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश से गोविंद सागर बांध, कचनौंदा बांध, जमरार, भावनी बांध में पानी की आवक बढ़ गई। इससे बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। जलस्तर को निर्धारित रखने के लिए शुक्रवार की रात को गोविंद सागर बांध के चार गेट खोलकर 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रात दो बजे गेटों को बंद कर दिया गया। वहीं शनिवार की सुबह बांधों कचनौंदा बांध से 2885 क्यूसेक, जमरार बांध से 673 क्यूसेक, भावनी बांध से 4165 क्यूसेक और माताटीला से 22050 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

बांध के 10 गेट खोलकर 1.39 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। निचले इलाके के लोगों से अलर्ट रहने और नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की गई है।
-इं. भागीरथ, अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed