फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ten days servey find 94 positive

दस दिन के सर्वे में खोजे सिर्फ 94 लोग

Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ten days servey find 94 positive
ललितपुर। कोरोना के लक्षण खोजने के लिए चलाया गया अभियान कारगर साबित नहीं हो सका है। अभियान के दौरान 10 दिन में 2,954 लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए। वहीं, सर्वे टीम के 94 मरीजों को कोरोना संदिग्ध चिह्नित किया है, जबकि मरीजों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इससे अभियान की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर लोगों में कोरोना लक्षण खोजने के लिए कोवेट-10 अभियान चलाया गया। दस दिन तक चले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने आशा बहुओं व आंगनबाड़ी की टीम का गठन किया और प्रत्येक टीम को एक दिन में 30 घरों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान टीमों को परिवार के प्रत्येक सदस्य की स्वास्थ्य कुंडली खंगालनी थी। किसी प्रकार बीमारी के लक्षण पाए जाने पर चिह्नित किया जाना था। इस दौरान विशेषकर उन लोगों को चिह्नित किया जाना था, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण भी खोजने थे। इसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं से ग्रसित लोगों को चिह्नित किया जाना था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों सभी छह ब्लॉक और ललितपुर के 2,43,275 घरों में सर्वे किया। इसमें 12 लाख लोगों में कोरोना के लक्षण खोजे। इस दौरान केवल 2,954 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले। जबकि, कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में बढ़कर 178 तक पहुंच गई है। इससे साफ है कि घर-घर स्वास्थ्य टीम द्वारा किए गए सर्वे से कोई लाभ नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

----------------
सर्वे के दौरान केवल 94 लोगों में ही लक्षण पाए गए हैं, जिनका सैंपल कराया गया है।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed