फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   temple priest died under suspicious circumstances

Lalitpur: संदिग्ध परिस्थिति में मंदिर के पुजारी की मौत, कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 12 Feb 2025 01:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

संदिग्ध परिस्थिति में मंदिर के पुजारी का शव मंदिर परिसर में स्थित कमरे के अंदर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर सूचना पर फॉरेसिक टीम व थाना जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
temple priest died under suspicious circumstances
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदिग्ध परिस्थिति में मंदिर के पुजारी का शव मंदिर परिसर में स्थित कमरे के अंदर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर सूचना पर फॉरेसिक टीम व थाना जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत धौर्रा व धौजरी के बीच खैरमाता मंदिर है। आसपास के लोग इस मंदिर में विशेष आस्था रखते हैं। मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए यहां पर सतानंद दास महाराज (40) निवासी ग्राम धौर्रा पुजारी थे। वह मंदिर में करीब दस वर्ष से पुजारी है और परिसर में बने कमरे में निवास करते थे। मंगलवार की सुबह सुबह 7:30 बजे सतानंद दास महाराज के पिता राजाराम नाटा प्रतिदिन की भांति गांव से मंदिर पूजा करने के लिए पहुंचे। यहां जब वह सतानंद दास के मंदिर परिसर में बने कच्चे कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। यहां सतानंद दास छत में लगी म्यांरी पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटक रहे थे। यह देखकर उन्होंने वहां रखे हंसिया से रस्सी काट दी। शरीर का निरीक्षण किया तो सतानंद दास की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


इधर, मंदिर के पुजारी का शव फंदे पर लटका मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैलने पर भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और मौके से आवश्यक नमूने एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पुजारी के परिजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed