{"_id":"69c42ad09f3348dbdc0cbe4e","slug":"tehsil-bar-association-election-schedule-announced-voting-to-be-held-on-april-15-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-153711-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तहसील बार संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 15 अप्रैल को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तहसील बार संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 15 अप्रैल को होगा मतदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। एल्डर्स कमेटी ने तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 15 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार भी चुनाव को लेकर बार संघ में घमासान मचा रहा। कई बैठकों के बाद सर्वसम्मति न बन सकी। बाद में महामंत्री नवीन नायक की ओर से मॉडल बायलॉज के आधार पर बनी मतदाता सूची को ही वैध माना गया।
एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। इसमें रूप सिंह बुंदेला, रमेश कुमार सिंह राजपूत, मनोहर लाल शर्मा, विनोद कुमार अवस्थी, भगवानदास गुप्ता तथा हरीराम राजपूत को सम्मिलित किया गया। इसके बाद एल्डर्स कमेटी की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 एवं 30 मार्च को नामांकन फार्मों की बिक्री, 6 व 7 अप्रैल को 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन, 8 अप्रैल को नामांकन पत्रों पर आपत्ति एवं जांच, 9 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन तथा 15 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।