फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager's body found hanging from the fan

Lalitpur News: पंखे पर लटका मिला किशोर का शव

Wed, 14 Aug 2024 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from the fan
- परिजनों ने कहा अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किशोर का शव कमरे के अंदर तौलिया के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।

शहर के मोहल्ला सुरईघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रिषी सहरिया (17) का शव बुधवार की सुबह अपने घर में कमरे के अंदर पंखा से तौलिया के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि बुधवार को रिषी कमरे में था। जबकि मां देशरानी खाना बना रही थी। कुछ देर बाद जब देशरानी कमरे के पास पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद थे। काफी आवाज दी लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला। देशरानी ने इसकी जानकारी कॉलोनी के अन्य लोगों को दी। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो यहां रिषी फंदे पर मृतावस्था में लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। मृतक दो भाई-दो बहनों में छोटा था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed