फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen sex scandle, hotel management action

होटल प्रबंधन पर भी कसा जा सकता है शिकंजा

Mon, 18 Oct 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
teen sex scandle, hotel management action
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी से छह वर्षों से उसके पिता द्वारा दुष्कर्म किया गया, वहीं पिता ने उसे एक होटल में ले जाकर अन्य लोगों से दुष्कर्म कराया। उसे होटल में कई बार ले जाया गया, जहां कई बार उसके साथ हैवानियत की गई, लेकिन होटल प्रबंधन या वहां मौजूद किसी स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लग सकी और किशोरी के साथ लगातार कई लोगों के द्वारा दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। किशोरी ने इसका प्रतिकार भी किया, लेकिन होटल में चीखें तक किसी को सुनाई नहीं दी, जबकि होटल में प्रबंधन स्टाफ के कर्मचारी तो हर समय मौजूद रहते हैं। यहां तक कि किशोरी ने एफआईआर में एक महिला का भी जिक्र किया है, जो उसे होटल के कमरे में छोड़ने जाती थी। ऐसे में एक किशोरी को लगातार होटल के कमरे में पहुंचाया जाता है, लेकिन होटल प्रबंधन पुलिस में शिकायत भी नहीं करता है। ऐसे में होटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं। साथ ही होटल में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही हर आने जाने वाले की एंट्री भी की जाती है। ऐसे में अब पुलिस जांच के घेरे में होटल प्रबंधन भी आ सकता है और उस पर शिकंजा भी कसा जा सकता है। जांच टीम होटल में सीसीटीवी कैमरे और एंट्री रजिस्टर की भी जांच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed