{"_id":"6169e2b95a438d51ab2641af","slug":"teen-sex-scaandle-28-arrested-lalitpur-news-jhs206672777","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की धरपकड़ को तीन दिन में बनाई ग्यारह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की धरपकड़ को तीन दिन में बनाई ग्यारह टीमें
विज्ञापन
rape graphic.jpg
- फोटो : rape graphic.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में बीते तीन दिन पहले उजागर हुए किशोरी के साथ छह साल से हो रहे सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक ने बीते तीन दिनों में हर रोज तीन से चार नई टीमों का गठन किया गया। अब स्थानीय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस समेत सात टीमों का गठन किया गया। वहीं, झांसी की दो व जालौन की एक टीम एक दिन पहले ही गठित हो चुकी है। जबकि, पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम भी गठित कर दी थी। ऐसे में अब जिले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुुल ग्यारह टीमों का गठन किया जा चुका है। इसके बाद भी अब तक 28 आरोपियों में से सात की ही गिरफ्तारी हो सकी है, शेष 21 आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपित 25 नामजद एवं तीन अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के साथ ही डीआईजी झांसी जोन एवं डीजीपी भी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसमें सपा और बसपा के जिले के बड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने से मामला संवेदनशील हो गया है। इसके चलते पहले दिन जहां पुलिस अधीक्षक ने तेज तर्रार इंस्पेक्टरों की चार टीमों का गठन किया था। वहीं बीते रोज झांसी व जालौन की तीन टीमों को भी ललितपुर भेजा गया। इसके साथ ही शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने तीन नई टीमों का भी गठन कर दिया है। ऐसे में इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब तक जिले में 11 टीमों का गठन किया जा चुका है। वहीं, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीमों द्वारा अब तक 28 आरोपियों में से सात आरोपियों की ही गिरफ्तारी हो सकी है। इनमें पहले दिन बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष के भाई अरविंद यादव, पीड़िता के आरोपी पिता व उसके दो चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि शुक्रवार को अब सपा जिलाध्यक्ष, बसपा जिलाध्यक्ष एवं लघु सिंचाई विभाग के बर्खास्त अवर अभियंता को भी एसओजी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-------------
हिस्ट्रीशीटर है सपा जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के खिलाफ कई मुकदमे होने के कारण कोतवाली में वह हिस्ट्रीशीटर भी हैं। इनका नाम आज भी हिस्ट्रीशीटरों की सूची में दर्ज है। अब उसकी हिस्ट्रीशीट में एक और जघन्य अपराध जुड़ गया है।
विज्ञापन
--------------
जेई को भी हो चुकी दहेज हत्या में सजा
किशोरी से दुष्कर्म के 28 आरोपियों में नामजद आरोपी लघु सिंचाई विभाग के बर्खास्त अवर अभियंता महेंद्र दुबे को बीते वर्ष 11 माह पूर्व न्यायालय से अपनी पत्नी सरिता की दहेज की खातिर हत्या करने के मामले में दोष सिद्घ होने पर दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी, इसके बाद वह जेल चला गया था। आरोप था कि लघुसिंचाई विभाग में वह अपनी अस्थायी नौकरी को पक्का कराने के बहाने से ससुराल वालों से पचास हजार रुपये मांग रहा था।, इसके चलते उसने 19 अक्तूबर 1995 की सुबह कमरा बंद करके पत्नी सरिता को जलाकर मार डाला था। इसकी कोतवाली पुलिस ने मृतका के चाचा नवल किशोर नगाइच की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बताया गया कि उक्त सजायाफ्ता महेंद्र दुबे कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था।
--------------
सपा व बसपा जिलाध्यक्ष ने की नारको टेस्ट कराने की मांग
किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुए सपा और बसपा जिलाध्यक्ष ने मामले को विरोधियों का षड्यंत्र बताते हुए नारको टेस्ट कराए जाने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नारको के साथ ही डीएनए टेस्ट भी कराया जाए और लड़की एवं उसकी मां के मोबाइल की कॉल डिटेल निकली जाए, तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त किशोरी का पिता उसका एक कार्यकर्ता है जो कभी कभी उनके पास आता था। आगे वह विरोधियों के नाम भी बता देंगे, जिन्होंने यह साजिश रची है।