{"_id":"60f878a58ebc3e6d4d2a50c0","slug":"teen-gangraped-lalitpur-news-jhs200091835","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को आमलेट लाने को भेजकर किशोरी के साथ किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को आमलेट लाने को भेजकर किशोरी के साथ किया गैंगरेप
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
rape graphic.jpg
- फोटो : rape graphic.jpg
Link Copied
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में घर में घुसकर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 20 जुलाई को उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने भाई के साथ घर पर थी। तभी आजादपुरा निवासी शेट्टी व एक और अज्ञात लड़का आया और शाम को करीब पांच बजे घर पर मौजूद उसके बेटे को सौ रुपये देकर आमलेट लेने भेज दिया। बाद में दूसरे कमरे में घुसकर उसकी बेटी के साथ दोनों ने जोर जबरदस्ती की और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गलत काम किया। उसकी बेटी कमरे में बंधक थी, जब वह आई तो आवाज लगाई, जिस पर दोनों लड़के कमरे से निकलकर भागे। उसने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए वह भाग गए। उसकी बेटी ने उसे पूरी घटना बताई। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।