फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen criminal arested

राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागा किशोर बैतूल से गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागे किशोर को पुलिस ने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर पिछले माह तीन होमगार्डों को चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन



राजकीय संप्रेक्षण गृह में कार्यरत होमगार्ड संतोष कुमार, संतराम एवं हरनारायण ने नेहरू नगर चौकी इंचार्ज राजबाबू के साथ मध्य प्रदेश के जिला बैतूल थाना मुलताई ग्राम खेरपानी स्थित मकान में दबिश देकर संप्रेक्षण गृह से भागे किशोर को गिरफ्तार कर लिया। किशोर ने पुलिस को बताया कि सात जून की रात होमगार्ड उसे बचा हुआ खाना फेंकने के लिए बाहर लाए थे। इस दौरान एक होमगार्ड के कपड़ों पर सब्जी गिर गई थी, गार्ड कपड़ा साफ करने में जुट गया, तभी वह मौका पाकर भाग निकला था।
विज्ञापन



उसके भागने की सूचना पर नेहरू नगर चौकी पुलिस ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर चेकिंग शुरू कर दी थी। पुलिस को स्टेशन पर देखकर वह पैदल भागते हुए कचहरी चौराहा होते हुए झांसी रोड पर मन्नू पेट्रोल पंप के निकट पहुंच गया था। झांसी की ओर जा रहे एक ट्रक चालक से उसने लिफ्ट ली। ट्रक चालक ने उसे छिंदवाड़ा में उतार दिया था। इसके बाद वह अपने गांव पहुंच गया था। मालूम हो कि किशोर के भागने के बाद सहायक अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) रमेश कुमार सिंह ने तीन होमगार्ड के खिलाफ सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स
पुलिस ने बनाया अपराधी !
किशोर का आरोप है कि उसे पुलिस ने अपराधी बना दिया है। उसके अनुसार उसके परिजन मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह झांसी आकर एक गार्डन में काम करने लगा था। आठ मार्च को वह अपने एक दोस्त के साथ पार्क में खड़ा था, तभी पुलिस वहां आ गई, जिसे देखकर दोस्त भाग गया, जबकि वह खड़ा रहा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर तलाशी ली, उसकी जेब में मजदूरी के तीन हजार रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने रुपए निकालकर अपने पास रख लिए और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके संप्रेक्षण गृह भेज दिया।

संप्रेक्षण गृह में भी उत्पीडन
किशोर का आरोप है कि संप्रेक्षण गृह में तैनात एक गार्ड उसे काफी परेशान करता है। गार्ड उसके साथ बेवजह मारपीट भी कर चुका है।

मां की बीमारी ने बढ़ाई बेचैनी
ललित का कहना है कि पेशी के दौरान उसे मां के बीमार होने की जानकारी मिली थी, तभी से वह बेचैन था और उसने संप्रेक्षण से भागने का इरादा बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed