फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teams of Lalitpur, Pisnari and Biraura won

Lalitpur News: ललितपुर, पिसनारी और बिरौरा की टीमों ने मारी बाजी

Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teams of Lalitpur, Pisnari and Biraura won
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एमएलए कप के सुपर लीग के मैच बृहस्पतिवार को समाप्त हुए। अंतिम दिन तीन मैच खेले गए। ललितपुर इलेवन, राज क्लब पिसनारी व बिरौरा ने जीत हासिल की। शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल होगा।
पहला मैच ललितपुर इलेवन और गायधाम खोंखरा के बीच खेला गया। गायधाम ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 126 रन बनाए। जवाब में ललितपुर इलेवन ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की और 5 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। आकिब राजा 47 रन व 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

दूसरे मैच में राज क्रिकेट क्लब पिसनारी ने बुढ़वार क्रिकेट क्लब पर एकतरफा जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिसनारी ने टूर्नामेंट में उच्चतम स्कोर 164 रन बनाया। बुढ़वार की टीम पिसनारी टीम के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पूरी टीम 6 ओवर में 46 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दुष्यंत राजा ने 16 गेंद में 46 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए। इसके साथ प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच सेवनी क्रिकेट क्लब और बिरौरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सेवनी ने 148 रन बनाए। बिरौरा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद शेष रहते हुए 149 रन बनाए और 2 विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच राज पंडित बने। उन्होंने 11 गेंद में 33 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। मुकुल राजपूत, दयाशंकर पाठक, दिग्विजय बाउंड्री लाइन के बाहर कैच लपके और 300 रुपये का इनाम पाया।

इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, दीपचंद कुशवाहा प्रधान प्रतिनिधि खांदी, संजय नायक, दशरथ कुशवाहा, आकाश ताम्रकार, विनोद पाठक, सौरभ नायक, रिक्की कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, नीलू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed