{"_id":"6a4c01c0e38f33a83b058010","slug":"teachers-will-call-the-parents-if-a-student-does-not-come-to-school-for-two-days-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159218-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो दिन स्कूल नहीं आया छात्र तो अभिभावक को फोन करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो दिन स्कूल नहीं आया छात्र तो अभिभावक को फोन करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कोई छात्र लगातार दो दिन तक विद्यालय नहीं पहुंचेगा तो संबंधित कक्षा शिक्षक उसके अभिभावक से सीधे फोन पर संपर्क कर अनुपस्थिति का कारण जानेंगे और बच्चे को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। यह व्यवस्था स्कूल चलो अभियान के तहत लागू की गई है।
अभियान के तहत छात्र-छात्राएं अपने अपने क्षेत्रों में रैली निकाल रहे हैं और अभिभावकों सहित गांव के लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं और उनके बच्चों को नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब विद्यालयों के नामांकन रजिस्टर में अभिभावकों के दर्ज मोबाइल फोन नंबर का उपयोग विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के लिए शिक्षक ऐसे बच्चों के अभिभावकों को फोन करेंगे जोकि दो या तीन दिन तक विद्यालय नहीं आते हैं। इसको लेकर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।