फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers were missing from school council

स्कूल से गायब मिले परिषदीय शिक्षक

Wed, 12 Aug 2015 12:26 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय शिक्षकों को मोबाइल पर अपनी लोकेशन देना महंगा पड़ रहा
विज्ञापन
है। मोबाइल लोकेशन बताते ही कार्रवाई के दायरे में आ रहे हैं। मंगलवार को आधा दर्जन शिक्षक स्कूल से बाहर मिले। इससे पहले भी 19 शिक्षक स्कूल में नहीं मिले थे। इस स्थिति को देख कई शिक्षकों ने अपने फोन उठाने बंद कर दिए हैं।


परिषदीय  विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार नहीं आ पा रहा है। इसके पीछे एक वजह शिक्षकों का स्कूल से गायब होना है। इससे निपटने के लिए अनेक उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन, लापरवाही पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है। अब शासन ने मोबाइल से शिक्षक की लोकेशन लेने की योजना बनाई है। जिस पर काम शुरू होते ही शिक्षकों की हकीकत सामने आने लगी है। शुक्रवार को जिला समन्वयक मिड-डे मील कपिल दुबे ने अनेक शिक्षकों की लोकेशन ली। इसमें ग्राम दुर्जनपुरा विद्यालय का सहायक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय मकरीपुर का प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय नवीन ग्राम तेरई में सहायक अध्यापक अंकित जैन को छोड़कर सभी गायब मिले थे।

 ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब से लोकेशन लेने का सिलसिला प्रारंभ हुआ है, तब से एक के बाद शिक्षक स्कूल से गायब मिल रहे हैं। एक और सात अगस्त को ली गई लोकेशन में प्रधानाध्यापक खेमचंद्र, सहायक अध्यापक हल्केराजा,  शोभाराजा, नंदराम कुशवाहा, विजया गुप्ता, राम सिंह, विद्यावती, शिक्षा  मित्र गीता देवी, सहायक अध्यापक आलोक गुप्ता, चंद्रभान, सखी, अंशु टोंटे, वीर सिंह, बालकिशन, समीक्षा जैन, सहायक अध्यापक राखी जैन, जयप्रकाश, प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार राय और रेखा कुमारी गायब मिली थीं। जिस पर बीएसए  रामपराल सिंह ने अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किए हैं।

बाक्स में
आख्या तलब की
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौदा स्वामी में कार्यरत समीक्षा जैन के गायब रहने के संबंध में स्पष्ट आख्या देने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए हैं। इसमें  कहा कि अनुदेशक समीक्षा जैन 22 जुलाई से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed