{"_id":"60f874708ebc3e6a5848f13b","slug":"teachers-protest-computer-operator-work-lalitpur-news-jhs2000901197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों से कंप्यूटर आपरेटर की भांति काम लेने पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों से कंप्यूटर आपरेटर की भांति काम लेने पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
teacher.jpg
- फोटो : teacher.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक वर्चुअल बैठक में शिक्षकों से कंप्यूटर ऑपरेटर की तरह काम लिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक एकजुट रहकर ही शोषण का डटकर विरोध कर सकते हैं।
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महामंत्री देवेश शर्मा ने प्रदेश में संगठन के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि शिक्षकों से कंप्यूटर ऑपरेटर की तरह कार्य लिया जा रहा है जो उचित नहीं हैं। उन्होंने इस कार्य को ब्लॉक स्तर पर कार्यरत कर्मियों से लेने की मांग की है। मुख्य अतिथि जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि अगर हम सभी शिक्षक संगठित रहेंगे तो हमारा शोषण कोई नहीं कर पाएगा। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह बुंदेला ने कहा कि संगठन के विस्तार से दलालों में हड़कंप मचा हुआ है। वह हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे नए संगठन कार्य न कर पाएं, पर हम लोग उन्हें सफल नहीं होने देंगे।
जिला प्रवक्ता विशाल जैन पवा ने कहा कि दूरदराज में तैनात शिक्षक अपने घर के पास आसानी से आ सकें, इसके लिए शासन से मांग की जाएगी। शिवकुमार पाराशर ने कहा कि सभी एकजुट होकर कार्य करें। झांसी जिलाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध रावत ने कहा कि हम सभी की एकता के आगे सभी को झुकना पड़ेगा। जिला महामंत्री झांसी गोविंद सिंह निरंजन ने कहा कि लंबित डीए शीघ्र जारी होना चाहिए। अन्य वक्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष छाया निरंजन, मंडल उपाध्यक्ष मुजब्बर अली हाशमी, ब्लॉक अध्यक्ष बबीना सोनिया बक्शी, प्रमोद नायक, राम प्रकाश तिवारी, अभिषेक जैन पाह, जिला महिला प्रभारी सुषमा वर्मा, महेश जगरिया आदि प्रमुख रहे। संचालन देवेश शर्मा ने किया व आभार आनंद मोहन मिश्रा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डाटा फीडिंग का किया विरोध
ललितपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डाटा फीडिंग, अपलोडिंग जैसे जटिल डिजिटल कार्यों के नाम पर शिक्षकों का शोषण/उत्पीड़न बंद करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने महानिदेशक, डीएम व बीएसए को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के क्रम में प्रेरणा पोर्टल पर डाटा फीडिंग, अपलोडिंग का कार्य प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापक से कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इस तरह के तकनीकी कार्य के लिए बीआरसी पर प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त हैं, इसके बाद भी शिक्षकों से डाटा फीडिंग का काम लिया जा रहा है। शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है, जो कि पूर्णत: गलत व अव्यवहारिक है। यदि डाटा फीडिंग व अन्य डिजिटल कार्यों के नाम पर शिक्षकों का किसी भी प्रकार का शोषण या उत्पीड़न किया जाता है तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन पर मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, जिलाध्यक्ष रविकांत ताम्रकार, जिला महामंत्री हरभजन सिंह, जिलामंत्री अनिल शर्मा, जिला संगठन मंत्री तृप्ति सिंह, जिला संयुक्त महामंत्री नंदिता सिंह, कैलाश चंद राणा आदि के हस्ताक्षर हैं।