{"_id":"580a6cc14f1c1b453d703b19","slug":"teachers-of-students-to-build-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण करें शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण करें शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
scouts guides lalitpur
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद इंटर कालेज पाली के प्रांगण में माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन आवश्यक है। शिक्षकों से विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के लिए कार्य कराने का आह्वान किया गया।
जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती पूजन कर रैली का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी छात्र जीवन में अनुशासित रहकर अध्ययन करते हैं, वह परिश्रम, निष्ठा एवं मेहनत द्वारा श्रेष्ठ ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। आज हमारे सामने पर्यावरण प्रदूषण की घोर चुनौती है, उसकी हम स्काउट गाइड से मिलकर रक्षा कर सकते हैं। विद्यार्थी के अंदर समस्त ज्ञान का भंडार निहित होता है, शिक्षक ही उसे जागृत कर सकते हैं।
इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदाता बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आरपी वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं कलात्मक अभिरुचियों में प्रतिभाग करने की जरूरत है, जिससे कि उनके अंदर की छिपी प्रतिभा को उभारा जा सके। जिला स्काउट कमिश्नर डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि देश को समृद्धशाली एवं शक्तिमान बनाने के लिए विद्यार्थियों को सुशील, सदाचारी एवं संस्कारवान होना आवश्यक है पर आज की शिक्षा पद्धति में संस्कारों का अभाव बना हुआ है। स्काउट गाइड जैसे संगठन ही इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी पाली महेश कुमार दीक्षित ने कहा कि भारत राष्ट्र की ज्ञान संपदा को पुन स्थापित करने के लिए गुरु शिष्य की पारंपरिक परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। जिला गाइड कमिश्नर डा. जनक किशोरी शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड का उद्देश्य मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया ने पाली नगर में स्काउट गाइड की जिला रैली आयोजित किए जाने पर जिला समिति का आभार व्यक्त किया। जिला कोशाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि लार्ड बेडिन पावेल ने समाज में उच्च नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए स्काउट गाइड अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना की थी। जिला सचिव सजन कुमार शर्मा ने जिला परिषद इंटर कालेज पाली स्कूल के प्रधानाचार्य का आभार जताते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए जिला समिति उनकी आभारी है। जिला संगठन कमिश्नर डा. राजीव निरंजन ने बताया कि जिला स्काउट गाइड संस्था द्वारा वर्ष भर जनपद के विद्यालयों में सांस्कृतिक, रचनात्मक कार्यक्रम कराए जाते हैं, जिसमें उनके अंदर की छिपी प्रतिभा का विकास हो सके।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि तीन दिवसीय जनपदीय रैली में जनपद की तहसील व नगर क्षेत्रों से 14 माध्यमिक विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। तीन दिनों में वर्दी, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, मीनार बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, साहसिक कार्य, कैम्प फायर, झांकी, पुल व तम्बू बनाना, साहसिक कार्य सहित कुल 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर सतेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रकाश, रामसजीवन प्रजापति, पूनम मलिक, सजन कुमार शर्मा, डा. राजीव निरंजन, राजकुमार शर्मा, डा. हरीकृष्ण लाल वर्मा, जयशंकर द्विवेदी, मु. अली, श्यामलाल चौरसिया, जमुना प्रसाद, अबरारूद्दीन मलिक, राजेश कुमार, नरेन्द्र प्रताप चंदेल, अमित कुमार, सायरा खातून, कृष्ण कुमार, देवेन्द्र कुमार, आलोक कुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया। अंत में रैली संयोजक एवं प्रधानाचार्य किशनलाल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।