{"_id":"587e6aaa4f1c1b233aeffa58","slug":"teachers-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से स्कूलों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से स्कूलों पर संकट
lalitpur
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझते नजर आएंगे। एक ओर यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से विभिन्न भर्ती प्रक्रिया अवरुद्घ हो गई हैं। वहीं, 31 मार्च को विभिन्न स्कूलों से 97 शिक्षकों का रिटायरमेंट हो रहा है, ऐसे में तमाम विद्यालयों का प्रभावित होना तय माना जा रहा है।
इस समय शिक्षकों की भर्ती को आचार संहिता के चलते रोक दिया गया है। वहीं, 187 अनुदेशकों की भर्ती भी अधर में लटकी दिखाई दे रही है। 12460 भर्ती में जिले के लिए 36 एवं 4000 शिक्षकों की भर्ती में 14 उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इन दोनों ही प्रक्रिया में अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते किसी भी भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने की संभावना कम ही है। वहीं, 31 मार्च को 97 शिक्षकों की सेवानिवृत्ति होनी हैं। इन हालात में बेसिक शिक्षा विभाग का नवीन शैक्षिक सत्र चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
शिक्षकों के रिटायरमेंट से विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित होने के आसार बन रहे हैं। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ब्लाक तालबेहट से आठ प्रधान अध्यापक, इतने ही सहायक अध्यापक, ब्लाक जखौरा में सात प्रअ, चार सअ, बिरधा में तीन प्रअ, एक सअ, बार में चार प्रअ, एक सअ, महरौनी में आठ प्रअ, तीन सअ, मड़ावरा में आठ प्रअ, प्राथमिक विद्यालयों में ब्लाक तालबेहट से तीन प्रअ, दो सअ, जखौरा में सात प्रअ, दो सअ, बिरधा में पांच प्रअ, बार में छह प्रअ, एक सअ, महरौनी में तीन प्रअ, मड़ावरा में तीन प्रअ शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस तरह जिले में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 39 प्रअ, 18 सअ, प्राथमिक विद्यालयों में 30 प्रअ, 6 सअ रिटायर हो रहे हैं। इसके अलावा दो पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रअ व दो सअ ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट मांगा है। कुल मिलाकर 97 शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जो शिक्षक रिटायर हो रहे हैं, उन्होंने पेंशन, भविष्य निधि के दस्तावेज तैयार कराने आरंभ कर दिए हैं।