फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teachers adaar card

अब बच्चों के साथ शिक्षकों के आधार नंबर अनिवार्य

Wed, 31 May 2017 12:15 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 31 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
teachers adaar card
प्रशासन - फोटो : demo pic
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के आधार कार्ड संख्या भी अब विभागीय रिकार्ड में दर्ज की जाएगी और शिक्षकों की पहचान भी अब उनके आधार से ही होगी।  मानव संसाधन मंत्रालय ने इस संबंध में प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश जा कर दिए हैं।    
विज्ञापन


 
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 01 से 06 तक के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए और सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाली योजना का सही तरीके से लाभ मिल सके, इसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देशन पर बच्चों को उनके आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। बच्चों के आधार नामांकन कराने का कार्य बीते अप्रैल माह से चल रहा है। अब मानव संसाधन मंत्रालय ने बच्चों के साथ उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के आधार कार्ड नंबर विभाग रिकार्ड में दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। इसके पीछे केंद्र सरकार की मंशा है कि अब भविष्य में शिक्षकों की पहचान उनके नाम से नहीं बल्कि उनके आधार कार्ड नंबर से हों। आधार कार्ड नंबर से संबंधित शिक्षक का पूरा अगला व पिछला रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि आधार कार्ड नंबर को उनके कोड के तौर पर उपयोग किया जाएगा और यही शिक्षकों की पहचान होगी।
विज्ञापन



कई शिक्षक ऐसे होते हैं जिनके नाम समान होते हैं, लेकिन आधार कार्ड नंबर से उनकी पहचान की जा सकेगी। इससे बेसिक शिक्षा विभाग में होने वाले अस्थायी ड्यूटी के खेल पर भी अंक़ुश लग सकेगा। बच्चों के भी जो आधार नामांकन कराए जा रहे हैं उसके पीछे भी शासन की यही मंशा है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का वास्तविक छात्रांकन प्राप्त हो सके।  शासनदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के शत-प्रतिशत आधार कार्ड नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 01 जुलाई से विद्यालय खुलने हैं, इससे पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

=======      
नोटिस बोर्ड पर चस्पा होंगे शिक्षकों के फोटो      
जनपद में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर संबंधित विद्यालय में पढ़ाने वालेे शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों व प्रधानाध्यापक की फोटो उनके नाम समेत चस्पा की जाएगी। यह कदम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन पर उठाया गया है। पूर्व में सीएम ने यह निर्देश जारी किए हैं। सामान्य तौर पर देखा गया है कि दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में संचालित विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक अपने स्थान पर गांव व आसपास के क्षेत्र के किसी व्यक्ति को अपने स्थान पर शिक्षक बनाकर बैठा देते हैं। विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर फोटो चस्पा होने से अब गुरुओं की यह चालाकी नहीं चल सकेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को इनके निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में यह कार्य जारी है और 01 जुलाई के पहले तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।      

========      
जारी हो चुके हैं निर्देश      
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार नामांकन का तो जारी है ही साथ ही शिक्षकों के आधार कार्ड नंबर भी रिकार्ड में दर्ज कराए जा रहे हैं। वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत शिक्षकों के आधार कार्ड हैं और जिनके आधार नहीं हैं उन्होंने 01 जुलाई तक आधार बनवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर शिक्षकों की फोटो चस्पा कराने का काम जारी है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।      
-संतोष कुमार राय      
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed