फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teachers

कई शिक्षकों का वेतन रोका, कईयों का कटा

Wed, 22 Mar 2017 01:11 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 22 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
teachers
प्रशासन - फोटो : demo pic
बीएसए ने शिक्षकों की लापरवाही छिपाने पर खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया है। वहीं, कई शिक्षकों के वेतन रोक दिए तो कइयों का वेतन काट दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश सिंह ने प्रावि चुनगी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षा मित्र संध्या देवी सप्ताह में एक या दो दिन ही विद्यालय आती हैं। निरीक्षण तिथि को भी देर से विद्यालय में उपस्थित हुईं। इससे स्पष्ट होता है कि प्रअ द्वारा शिक्षामित्र को अनियमित कार्य के लिए संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। बीएसए ने प्रअ और शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। प्रावि मावलेन में सअ मोहन अनुपस्थित पाए गए।


मध्याह्न भोजन चूल्हे पर बन रहा था जबकि विद्यालय में गैस उपलब्ध है। विद्यालय में समय सारणी एवं पाठ्य योजना का पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर प्रअ से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। वहीं, सअ मोहन का अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। प्रावि संसुआ में फल का वितरण नहीं हो रहा है। विद्यालय में कुल नामांकित 44 बच्चों के सापेक्ष 16 बच्चे उपस्थित मिले जबकि एमडीएम पंजिका में पिछले एक सप्ताह से 30 से 35 लाभार्थी अंकित किये जा रहे थे। इससे प्रतीत होता है कि एमडीएम में लाभार्थी बढ़ाकर दर्शाए जा रहे हैं। विद्यालय में पेंटिंग एवं मरम्मत का कार्य भी नहीं कराया गया है। सुनील कुमार समाधिया इंप्रअ उप्रावि बघौरा के पास प्रावि संसुआ एवं उप्रावि बघौरा दोनों विद्यालयों का वित्तीय चार्ज है। उनके द्वारा उप्रावि बघौरा एवं प्रावि संसुआ दोनों में मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। उप्रावि बघौरा में पुताई भी संतोषजनक नहीं कराई गई है। ब्लैक बोर्ड भी खराब है। दो साल में कुछ चटाइयों को छोड़कर कुर्सी मेज, फर्श आदि क्रय नहीं किए गए हैं। प्रावि संसुआ एवं उप्रावि बघौरा में कमियो पाए जाने पर सुनील कुमार समाधिया इंप्रअ उप्रावि बघौरा का वेतन रोक दिया गया है। प्रावि बघौरा के प्रअ के अनियमित रूप से उपस्थित होने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन



सह-समन्वयक विनीत कुमार द्वारा किए गए अनुश्रवण/निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे। 17 नवंबर 2016 को उपजिलाधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे। प्रअ द्वारा क्रास लाईन पर अवकाश अंकित कर दिया गया। प्रअ द्वारा 30 नवम्बर 2016 से 02 दिसम्बर 2016 तक चिकित्सीय अवकाश अंकिेत किया गया। बाद में बिना चिकित्सीय/फिटनेस प्रमाण पत्र के सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना 03 दिसम्बर 2016 को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया। प्रअ द्वारा विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किए जाने बाद कभी भी विद्यालय में दूध का वितरण नहीं किया गया। फल का वितरण भी फरवरी के अन्तिम सप्ताह से किया गया है। जिस पर बीएसए ने प्रअ भूपेन्द्र सिंह निरंजन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रअ के अनुपस्थित दिवसों का वेतन काटने के निर्देश दिए। विद्यालय में कार्यरत सअ सुनीता सिंह 17 नवम्बर 2016 को अनुपस्थित पाई गई थी व 27 नवंबर 2016 को भी विद्यालय से अनुपस्थित रही। जिस पर उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी तालबेहट को सअ सुनीता सिंह का अनुपस्थित दिवसों का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्रावि रमपुरा कठवर में शिक्षक राजनारायण पुरोहित 21 मार्च 2016 से लगातार अनुपस्थित पाए गए एवं 14 फरवरी 2017 से फिर लगातार विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। ऐसा प्रतीत होता है कि सअ अपने विद्यालयी दायित्वों के प्रति लापरवाह हैं। इस पर बीएसए ने सअ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। विद्यालय में 102 के सापेक्ष मात्र 19 छात्र उपस्थित पाए गए। शिक्षक डायरी भी नहीं बनाई गई है और न ही पाठ्य योजना का पालन किया जा रहा है। इस पर बीएसए ने प्रअ लल्लूराम का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed