फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teacher protect prerna app

शिक्षकों ने प्रेरणा एप का विरोध जताया

Thu, 05 Sep 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
teacher protect prerna app
डायट में ‘प्रेरणा’ एप का लाइव प्रसारण देखते डायट प्राचार्य महाराज स्वामी व शिक्षक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर संसाधन केंद्र में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ समेत कई संगठनों से जुड़े शिक्षक और शिक्षिकाओं ने ‘प्रेरणा’ एप के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लांच किए जा रहे एप से शिक्षिकाओं की निजता पर प्रहार होगा।
विज्ञापन

जिला महामंत्री शंकुतला कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा विभाग पर नए प्रयोग कर रही है। शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा कई काम लिए जा रहे हैं। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता शत-प्रतिशत चाह रही है तो सरकार को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाना होगा। एप से शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं की निजता पर प्रहार होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने आरोप लगाया कि एप से शिक्षकों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि शिक्षक एकजुटता दिखाकर ही एप को लागू नहीं करने की अपील कर सकते हैं। जखौरा ब्लाक के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया कि एप के निर्माता भी एप पर डाउनलोड की गई शिक्षिकाओं व बालिकाओं की फोटो की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले रहे हैं, ऐसे में फोटो के दुरुपयोग होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अन्य विभागों में भी एप लागू करे। कई अन्य पदाधिकारियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन में अरुण निरंजन, दिलीप राजपूत, प्रशांत राजपूत, रामरक्षपाल सिंह, राजीव गुप्ता, परशुराम निरंजन, मनीष खरे, विनय ताम्रकार, गौरीशंकर सेन, रामसेवक निरंजन, दयाशंकर रजक, एस.सिद्दीकी, अंतरिक्ष कुशवाहा, शक्ति अहिरवार, टीकाराम अहिरवार, अरुण अहिरवार, इंदर सिंह पटेल, देवेंद्र कुशवाहा, बृजेश तिवारी, प्रमोद सैनी, पवनेंद्र यादव, रामेंद्र यादव, संदीप नामदेव, राजीव बजाज, संजीव टडैया, नंदराम यादव, गौरव त्रिपाठी, अनिल राठौर, सत्यप्रकाश दुबे, स्मिता जैन आदि मौजूद रहे। आभार विनय ताम्रकार ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed