फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher accused of beating and behaving rudely towards a student.

Lalitpur News: शिक्षिका पर छात्र की पिटाई व अभद्रता का आरोप

Thu, 03 Sep 2026 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of beating and behaving rudely towards a student.
तालबेहट। विकास खंड तालबेहट के ग्राम सभा झावर मजरा मातेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएमसी अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने शिक्षिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका ने कक्षा चार के छात्र आयुष की बेरहमी से पिटाई की। इससे छात्र को गंभीर चोटें आईं। जब आयुष की मां शिक्षिका से पूछने गईं तो शिक्षिका ने उनसे भी अभद्रता की। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, जिसने आयुष की मां को डांटकर भगा दिया। ग्रामीणों ने शिक्षिका पर बालिकाओं से शौचालय में पानी भरवाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका कक्षा में शिक्षण कार्य नहीं करती हैं। वे अधिकांश समय फोन का उपयोग करती हैं। शिकायती पत्र पर एसएमसी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, दुर्ग सिंह, मुलायम सिंह, मूलचंद्र, जितेंद्र, नीलेश, महेंद्री सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षिका पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन











0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed