फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tazia julus, imam hussain remembered

इमाम हुसैन की शहादत को याद कर निकाले गए ताजिये

Wed, 29 Sep 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
tazia julus, imam hussain remembered
शनीचरा चौराहा से एक साथ ताजिया ले जाते बच्चे व लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोविड नियमों का पालन करते हुए मंगलवार को चेहल्लुम के ताजिया का जुलूस निकाला गया। शहर के मोहल्ला नदपुरा, सदन शाह, घुसयाना, कसाव मंडी, अजीतापुरा, गोविंद नगर, नेहरू नगर में चेहल्लुम पर ताजिये के जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन

शहर में कोविड 19 को देखते हुए प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार चेहल्लुम का जुलूस नम आंखों से निकाला गया। शहर में एक से बढ़कर एक ताजिया बनाए गए। सभी लोगों ने अपने-अपने घरों पर रखकर इमाम हुसैन की याद में दुरुद सालम व फातिया पड़ी, इमाम हुसैन को याद किया गया। ताजिया की कमेटी के सदर रमजान अली, कोषाध्यक्ष अज्जू बाबा, जावेद अली व सभी ताजियेदार ने ताजियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निकाला। नदीपुरा बब्बा वाला ताजिया अय्यूब अली, सादिक अली, रफीक अली, मौसम अली, हैदर अली, सलीम अली, अरिस अली जावेद अली आदि ने बनाया।
विज्ञापन

सभी धर्म के लोग जुलूस में रहे शामिल
पाली। नगर में पंडयाना वार्ड से ताजिया जुलूस निकाला गया। इसमें या अली या हुसैन की सदाएं गूंज रही थीं । जुलूस मुख्य बाजार, चौरसिया मोहल्ले से होता हुआ बस स्टैंड से नागौरी तालाब पहुंचा । जुलूस के दौरान युवक मातमी धुन के बीच अपने करतब दिखाते चल रहे । गम के इस पर्व में मुस्लिम समाज के साथ हिंदू, जैन समाज के लोग जुलूस में एक दूसरे के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रह थे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया ,जयपाल सिंह बुंदेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, पूर्व पार्षद, महेंद्र जैन , पार्षद प्रतिनिधि खेमचंद्र पटवारी, पेशे इमाम सकूर शाह, हनीफ खान , आजाद मंसूरी, पीर अली शाह, मुस्ताक शाह, साबिर खां, मुन्ना खां, आबिद अली, इस्माईल खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed