{"_id":"0dc23cffaebd5c68c08371290b8ef0a2","slug":"taxi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट फर्राटा भर रही टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट फर्राटा भर रही टैक्सियां
ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली (ललितपुर)। नगर पंचायत पाली और आसपास के ग्रामीण अंचल में बिना परमिट के टैक्सियां फर्राटा भर रही हैं। इससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
कस्बा पाली से जाखलौन जाने के लिए 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसका किराया 30 रुपए लिया जाता है। पाली से बंगरिया मार्ग की दूरी 10 किलोमीटर है और किराया 20 रुपए लिया जाता है। यह टैक्सियां बिना परमिट के ही इस क्षेत्र में चलाई जा रही हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। मजे की बात यह है कि टैक्सी मालिकों द्वारा नाबालिगों से टैक्सी चलवाने से भी परहेज नहीं किया जा रहा है। वहीं, तीन सवारी वाली टैक्सियों में मनमाने तरीके से सवारियां ठूंसकर भरी जा रही हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कस्बावासियों ने जनहित में डीएम से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।